Masti 4 Box Office Collection Day 3: मस्ती 4 ने बीते 2 दिनों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। पहले दिन के बाद सेकंड पर भी रितेश देशमुख और अन्य कलाकारों की ये मूवी कमाई में कोई उछाल नहीं दिखा सकी, ऐसे में आज निर्माता की ज्यादा उम्मीदें है टिकी हुई है। क्योकि मस्ती 4 का पहला रविवार है। हॉलिडे के कारण सभी की निगाहें इस पर है। ऐसे में आज क्या ये तेजी से दोड़ रही है चलिए जानते है Masti 4 Day 3 Collection कितना हो चुका है।
Masti 4 का दूसरे दिन भी रहा समान कलेक्शन
मस्ती शृंखला का चौथा पार्ट जिसमे फिर से अनुभवी तीनों स्टार की तिकड़ी नजर आई है। तो वही चौथे पार्ट को और स्पेशल बनाने के लिए निर्माता ने अन्य कलाकारों को भी शामिल किया गया है। जिसमे कैमियों रोल भी है किन्तु फिल्म मेकर्स की ये रणनीति कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। रिलीज के बाद इसने दर्शकों को ज्यादा इंप्रेस नहीं किया है। खराब रिस्पांस की बजह से सेकंड डे पर कमाई में कुछ उछाल नहीं आया था।
जिससे फिल्म अभी तक 6 करोड़ को भी टच नहीं कर पाई है। दरअसल पहले शुक्रवार को मस्ती 4 की कमाई कुल 2.75 करोड़ तक ही पहुंची थी। लेकिन दूसरे दिन भी समान आंकड़े रहे है जो 2.75 करोड़ के है। ऐसे में आज संडे होने के कारण सभी की नजरें मिलाप मिलन की निर्देशित फिल्म पर है।
Masti 4 Box Office Collection Day 3

दरअसल दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में कई फिल्मों के ऑप्शन है। जिसकी बजह इसे प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही निराशाजनक रिस्पांस से मस्ती 4 रविवार को भी जोरदार प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही है। अन्य फिल्मों के सामने इसकी साधारण ऑक्यूपेंशी है। जिसके चलते है महज 3 करोड़ के आंकड़े तक पहुँच सकती है।
| डे | इंडिया नेट कलेक्शन |
| डे 1 | 2.75 करोड़ रुपये |
| डे 2 | 2.75 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 3 करोड़ रुपये (प्रारंभिक अनुमान) |
इसके साथ रिलीज हुई फिल्म का प्रदर्शन है शानदार
रितेश देशमुख, विवेक और अफ़ताब की ये मूवी फरहान अख्तर की ‘120 बहादूर’ के साथ रिलीज हुई थी। इस मूवी ने मस्ती 4 से कम ओपनिंग ली थी। किन्तु दूसरे दिन शानदार उछाल आया था। जिसके कारण इस देशभक्ति फिल्म ने इस कॉमेडी से अधिक बिजनेस कर लिया है।
ऐसे में रविवार को भी धीमा प्रदर्शन दिखा रही मस्ती 4 कल से वर्किंग डेज में आने वाली है। इस दौरान इसकी कमाई में काफी बड़ा ड्रॉप आते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में देखना दिलचप्स होगा मस्ती 4 अपने अपने बजट के कितने करीब जा सकती है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
