Dharmendra Education Qualification in Hindi: इस महीने के शुरुआत में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी थी। ऐसे में सांस संबंधी बीमारी के कारण उनका कई दिनों तक अस्पताल में इलाज चलता रहा है। लेकिन आखिरकार कल दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ने इस दुनिया से अंतिम विदाई ली। ऐसे में कल से दुनिया भर के फैंस उनकी तमाम यादों को याद कर रहे है।
Dharmendra Education Qualification in Hindi
हिन्दी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय एक्टर में से एक रहे धर्मेन्द्र (Dharmendra) जो अब तक फिल्म इडस्ट्री से जुड़े रहे है। जल्द ही उनकी नई फिल्म सिनेमाघरों में लगने वाली है। किन्तु उससे पहले अभिनेता ने 89 साल की उम्र में 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया से अंतिम विदाई ली है। वे कई दिनों से बीमार थे। अस्पताल के बाद घर पर उनका इलाज किया जा रहा था। ही-मैन के नाम से प्रसिद्ध एक्टर गाँव के रहने वाले थे। जहां उन्होंने 12 वीं की पढ़ाई की। जिसके बाद धर्मेन्द्र ने कम ही उम्र फिल्मी दुनिया में एंटी मारी थी।
धर्मेंद्र कितने पढ़े-लिखे हैं?
रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने फगवाड़ा से RG कॉलेज (राम गाढ़िया कॉलेज) से 12 वीं की पढ़ाई की थी। बता दे कि, धर्मेन्द्र ने लुधियानी के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालटन कलां में अपनी शुरुआती स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। जहां इनकी शुरुआती स्कूल पढ़ाई हुई है वहाँ एक्टर के पिता हेडमास्टर थे।
- इसके बाद रिपोर्ट के अनुसार मैट्रिक पास उन्होंने 1952 में फगवाड़ा से किया, जिसका बोर्ड पंजाब यूनिवर्सिटी था। एक्टर ने 12वीं पास के बाद कॉलेज की पढ़ाई तो स्टार्ट की थी, किन्तु फिल्मों में काम करने की चाहत ने उनकी पढ़ाई लंबी समय तक नहीं रही, 12वीं करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी, हालांकि इसके लिए एक्टर ने काफी मेहनत की थी।
किन्तु हैंडसम लुक और कमाल का स्क्रीन प्रेजेंस होने के कारण कुछ सालों में वें हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों की लिस्ट में उनका नाम शामिल होने लगा, जिसके बाद 60 से लेकर 70, 80 दशक तक उनका सुपर स्टारडम रहा है। यह वह दौर जहां एक्टर की लगातार फिल्में हिट हो रही थी। एक साल में लगातार 12 हिट फिल्म देना का रिकॉर्ड धर्मेन्द्र के नाम ही जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
इन तमाम हस्तियों ने दी एक्टर को अंतिम विदाई
मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट में उनके अंतिम दर्शन करने के लिए फिल्मी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे को दिखने को मिले है। कल उनका हिन्दू श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, काजोल, शाहरुख खान, गौरी खान, आमिर खान, सलमान के पिता सलीम खान अन्य बड़े सितारें उनके अंतिम दर्शन करने के लिए विले पार्ले शमशान घाट पहुँचते थे।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
