De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 25: धुरंधर के सामने नहीं टिक पा रही ‘दे दे प्यार 2’ जानिए टोटल कमाई कितनी रही

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 25: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार 2’ रणवीर सिंह के सामने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमजोर पड़ चुकी है। ऐसे में जहां ये फिल्म 100 करोड़ की तरफ जा रही थी। अब इसके लिए यहा तक जाना मुश्किल हो चुका है। क्योकि अजय और रकुल की इस फिल्म के कलेक्शन काफी धीमे हो चुके है। चलिए जानते है धुरंधर ने 25 दिनों में टोटल कितना कलेक्शन किया है।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 25

सन ऑफ सरदार 2 के फ्लॉप के बाद अजय देवगन फिर से रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म लेकर आए थे। जिसने दर्शकों को एंटरटेन भी किया है। लोगों से ‘दे दे प्यार 2’ को सकारात्मक प्यार मिला है। फिल्म की प्रशंसा भी की गई है। जिससे शुरुआत में फिल्म ने मोटे पैसे छापे है किन्तु कुछ नई फिल्में और हाल ही में धुरंधर की बजह से चौथे हफ्ते में भारी गिरावट आई है। कल 25वां दिन था जहां कमाई में और ड्रॉप आया…

कल 25वें दिन किया सबसे कम कलेक्शन

शुरुआत में सिनेमा प्रेमयों की नजरें अजय की फिल्म पर थी। किन्तु धुरंधर का क्रेज इस कदर है कि, देवगन की इस फिल्म की और सिनेमाघरों में रोजाना लोगों की संख्या कम होती जा रही है। कल तो कलेक्शन में बड़ा ड्रॉप आया है। दरअसल कल 25वें दिन 10 लाख की कमाई की।

टोटल भारतीय कलेक्शन है इतना है

(इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

जहां तीसरे हफ्ते में अजय-रकुल की ये फिल्म करोड़ो में कमाई कर रही थी। लेकिन चौथे हफ्ता लगते ही। ये 40 लाख तक भी नहीं पहुँच पा रही, चौथे संडे होने के बावजूद इसने 35 लाख ही कमाए थे। ऐसे में शुरुआती एक हफ्ते की जबरदस्त कमाई 51.1 करोड़ दूसरे हफ्ते की 16.4 करोड़ तो वही तीसरे हफ्ते में 5.3 करोड़ कमाकर सेकनिल्क के अनुसार ‘दे दे प्यार 2’ 25 दिनों से भारत से नेट 73.7 करोड़ कमा चुकी है।

ये भी पढ़े…Dhurandhar Box Office Collection Day 5: संडे के बाद वर्किंग डेज में भी धमाल मचा रही धुरंधर, जानिए 5वें दिन का कलेक्शन

ओवरसीज से किया महज इतना कलेक्शन

अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की ओवरसीज की कमाई भी ज्यादा अच्छी नहीं है। ये वहाँ से केवल 20 करोड़ के आंकड़ो को ही पार कर पाई। हालांकि विदेशी कमाई के बजह से दुनिया भर से कलेक्शन 100 करोड़ के पार जरूर पहुँच गया है। फिल्म में अजय आयशा के प्रेमी 51 बार्षीय व्यक्ति आशीष मेहरा का रोल निभा रहे है।

  • विदेशों से कमाई: 23 करोड़
  • दुनिया भर की कमाई 111.02 करोड़

Note: ध्यान दे लेख में ‘दे दे प्यार दे 2’ के 25 दिनों के कलेक्शन सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment