Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 3: कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करुं 2’ कुछ खास कमाल नहीं कर रही है। ओपनिंग डे के बाद कल दूसरी दिन भी आंकड़े साधारण रहे है हालांकि ग्रोथ देखने को मिली है। आज भी उछाल आ रहा है। दरअसल आज संडे है जिसकी बजह से कपिल शर्मा की फिल्म में ग्रोथ देखी जा रही है। चलिए जानते है आज Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 3 Collection कितना हो चुका है।
Table of Contents
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 धुरंधर के सामने फीकी पड़ रही फिल्म
2015 की हिट फिल्म KKPK का दूसरा भाग हाल ही में 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में लीड भूमिका कपिल शर्मा नजर आए है। जिन्होंने मोहन शर्मा का किरदार निभाया है। फिल्म में आयशा खान, त्रिधा चौधरी और अन्य कलाकार मुख्य रोल में है। जिनकी इस कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए लोगों के बीच में उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है।
जिसकी बजह इसकी रिलीज डेट रही है यदि निर्माता कपिल शर्मा की फिल्म को धुरंधर के सामने रिलीज़ नहीं करते तो, बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत कुछ और होती, दरअसल इस फिल्म का धुरंधर ने माहौल खराब कर दिया है। दर्शक फिल्म की और ज्यादा इच्छुक नजर नहीं आ रहे है। हालांकि पहले दिन के बाद कमाई में जरूर उछाल आया था। किन्तु कमाई साधारण है।
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 3
फ़िहलाल संडे की बात करें तो, आज के आंकड़े जारी हो चुके है। जो ज्यादा नहीं है। बता दे कि, छुट्टी के कारण शनिवार की तरह ही इसकी कमाई में उछाल देखा जा रहा है।
- तीसरे दिन ‘किस किसको प्यार करुं 2’ का कलेक्शन
- 2.9 करोड़ का रहा है।

कपिल शर्मा की फिल्म टोटल हुई इतनी
भारत से कपिल शर्मा की फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही कुछ खास नहीं दिखा है ओपनिंग डे पर 2 करोड़ से कम 1.85 करोड़ की शुरुआत मिली थी। उसके बाद शनिवार को 2.9 करोड़ कमाए जो पहले दिन से इतना ज्यादा नहीं है। ऐसे में अभी तक भारत से KKPK का टोटल नेट कलेक्शन 7.25 करोड़ हुआ है।
इतने बजट से बनी है फिल्म
फिल्म की धीमी शुरुआत बजट को रिकवर करने में परेशानी हो सकती है। लागत फिर भी कथित तौर पर 35 करोड़ है। हालांकि कम लागत को वसूल ने के लिए भी इसे वर्किंग डेज में करोड़ो में कमाई करनी होगी, लेकिन इसके लिए सबसे बड़ी मुसीवत ‘धुरंधर’ बनी हुई है। इसके सामने बजट को रिकवना कपिल शर्मा की फिल्म के लिए एक चुनौती रहेगी।
किस किसको प्यार करुं 2 के बारें में
फिल्म में रोमांस के साथ मजेदार कॉमेडी बताई जा रही है। जिसमे कपिल शर्मा का किरदार कई महिलाओं से शादी करके फस जाता है। कुछ लोगों को ये स्टोरी काफी पसंद आ रही है। इसे निर्देशित, लेखन का कार्य अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। जिसमे मनजोत सिंह भी है।
Note: लेख में ‘किस किसको प्यार करुं 2’ का तीन दिनों का कलेक्शन सेकनिल्क के अनुसार है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
