Border 2 Cast Fees: सनी देओल की फीस सबसे ज्यादा, जानें दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन को कितना पैसा मिला

Border 2 Cast Fees: सनी देओल ने बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज़ होते ही फैंस जनवरी में इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे है। ये बहुत जल्द सिनेमाघरों में मौजूद होगी, लेकिन उससे पहले सनी देओल इस फिल्म के लिए कितने पैसे चार्ज कर रहे है उसकी जानकारी आ चुकी है। चलिए जानते है

Border 2 Cast Fees: सनी देओल को मिली सबसे ज्यादा

बॉर्डर 2 का फैंस को बेसब्री से इंतेजार है। ये एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान की भावुक करने वाली एक देशभक्ति फिल्म है। जिसमे 1971 युद्ध में भारत के वीर युद्धाओं ने सफलता हासिल की थी। फिल्म के सेकंड पार्ट में केवल दूसरी बार सनी देओल ही नजर आने वाले है। सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और अन्य मुख्य सहकलाकार फिल्म का हिस्सा नहीं है। किन्तु हाल ही टीजर रिलीज देखने के बाद दर्शकों को पुरानी स्टार कास्ट की कमी देखने को नहीं मिली है।

टीजर का ठीक ठाक प्यार मिला है। लगभग सभी लोगों ने बॉर्डर 2 को देखने के लिए बड़े पर्दे पर देखने के लिए इच्छा जताई है। दर्शकों का अभी से ही क्रेज बता रहा है कि, 2026 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ होने वाली है।

बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट फीस

टीजर के बाद कास्ट फीस की जानकारी सामने आई है। सनी देओल ने इस देशभक्ति फिल्म के लिए मोटी फीस वसूली है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने अपने इस रोल के लिए लगभग 50 करोड़ की डिमांड की है। जो वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी से कई गुना ज्यादा है।

वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फीस

रिपोर्ट के अनुसार सनी के अलाबा अन्य मुख्य रोल में नजर आ रहे कलाकारों की फीस ज्यादा नहीं है। देओल के बाद वरुण धवन को सबसे ज्यादा 8 से 10 करोड़ फीस देने की बात सामने आ रही है। तथा अहम रोल में नजर आ रहे है। दिलजीत दोसांझ को खबरों के अनुसार उन्हें देशभक्ति रोल के लिए 4 से 5 करोड़ मिल रहे है। तो वही सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की कास्ट फीस और अन्य मुख्य फ़ीमेल लीड रोल निभाने वाली एक्टर्स का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़े… Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 21: धुरंधर के सामने नहीं टिक पा रही धनुष की फिल्म, लगातार आ रही भारी गिरावट

बॉर्डर 2 का पहले गाना होगा इस दिन रिलीज

16 दिसंबर को टीजर जारी होने के बाद निर्माता बॉर्डर 2 के ट्रेलर रिलीज की तैयारी शुरू कर दी है। जो हम एक हफ्ते के बाद देखने को मिल सकता है। किन्तु इसकी आधिकटिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन बॉर्डर का सुपरहिट गाना ‘संदेशे आते है’ का दूसरा वर्जन का रिलीज करने की ऑफिसियल डेट आ चुकी है। जो निर्माता के अनुसार 2 जनवरी है। ये बॉर्डर 2 का फर्स्ट सॉन्ग है। जिसमे पहले से कुछ नया पन देखने को मिलेगा। फैंस के सॉन्ग के लिए काफी एक्साइटेड है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment