Avatar 3 Box Office Collection Day 1: जिसका इंतेजार इंडियन ऑडीयंस काफी समय से करती आ रही है। वो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही ये धुरंधर को पछाड़ रही है दरअसल अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘अवतार फायर एंड ऐश’ (Avatar 3) आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। जहां ये हॉलीवुड फिल्म बड़ी बड़ी से बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ रही है। जिसमे रणवीर सिंह की धुरंधर भी है चलिए जानते है Avatar 3 Day 1 Collection कितना किया है।
Avatar 3 धुरंधर को दे रही टक्कर
अवतार जिसका आरंभ जैम्स कैमरून ने 2009 में किया था। ये फिल्म दुनिया भर की ऑडीयंस को इतनी पसंद आई कि, ये तब से लेकर अब तक कमाई के मामले में नंबर फिल्म का रिकॉर्ड इसने बनाए रखा है। तीन साल पहले जब इसकी सेकंड किस्त आई थी। उसने भी दुनिया भर में धूम मचा दी थी। ऐसे में फिर से इसका तीसरा पार्ट दुनिया भर के सिनेमाघरों में उपलब्ध हो चुका है। जहां ये रणवीर सिंह की फिल्म के छक्के छुड़ाती नजर आ रही है। किन्तु रिव्यू के मामले में कमजोर नजर आई है
अवतार फायर एंड ऐश को मिले खराब रिव्यू
दरअसल रिलीज के बाद इस हॉलीवुड फिल्म के रिव्यू आ रहे है। जो लोगों को निराश कर सकते है क्योकि कई बड़े समीक्षकों से इसे बेहद ही कमजोर रिव्यू मिले है। द गार्जियन ने इसे शानदार एक्शन और कमाल विजुअल के बावजूद इसे महज 2 स्टार दिए है। बीबीसी ने भी इस फ्रेंचाइजी की सबसे कमजोर फिल्म बताया है। बॉलीवुड हंगामा ने भी इसे महज 3.5 स्टार ही दिए है।
Avatar 3 Box Office Collection Day 1

इंडस्ट्री ट्रेकर सेकनिल्क ने ‘अवतार फायर एंड ऐश’ के पहले दिन के कलेक्शन जारी कर दिए है। सुबह से ही ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जहां शुरुआत मोटी कमाई से हुई है। दरअसल इसे भारत में कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। जहां नॉर्थ और साउथ के सिनेमाघरों में अवतार 3 के लिए भीड़ नजर आ रही ह।भारत से पहले दिन जिस तरह से अवतार 3 को प्यार मिल रहा है ये धुरंधर को पहले दिन पछाड़ सकती है।
| Day | Indian Net Collection |
| Day 1 | 19 करोड़ रुपये |
Avatar 3 Box Office Collection Worldwide Day 1
खराब रिव्यू मिलने के बावजूद भी इसका डंका दुनिया भर में बजता नजर आ रहा है। पहले दिन ही इस हॉलीवुड फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर मिल रही है। ये ओपनिंग कमाई सभी भारतीय फिल्मों के लाइफटाइम कमाई से काफी ज्यादा है। दरअसल रिपोर्ट के अनुसार जैम्स कैमरून की सिरीज़ की तीसरी किस्त अनुमानित तौर पर 3200 करोड़ से ऊपर कमाती नजर आ रही है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।