Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 3: धुरंधर के सामने अवातार 3 संडे को कर रही दमदार कमाई, जानिए तीसरे दिन के कलेक्शन

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 3: अवतार 3 धुरंधर के साथ तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में अच्छा कारोबार कर लिया है। पहले दिन के बाद सेकंड डे पर अच्छा उछाल आया है। लेकिन तीसरे संडे को अवतार 3 धमाल मचा रही है। जहां ये छुट्टी का फुल फायदा उठाने वाली है। चलिए जानते है Avatar Fire And Ash Day 3 Collection कितना कर चुकी है।

Avatar Fire And Ash कल की कमाई में आया उछाल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जिनकी भले ही धुरंधर पिछले ढाई हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। किन्तु इसके मुक़ाबले हॉलीवुड फिल्म का जलबा भी शानदार है। जिसकी शुरुआत दमदार आंकड़ों से हुई है। हालांकि जेम्स कैमरोन की फिल्म रणवीर सिंह की मूवी की तरह कमाई नहीं कर रही है। बीते दो दिनों में ये हॉलीवुड फिल्म धुरंधर से कम कमाई कर रही है।

ऐसे में इससे मिल रही जबरदस्त टक्कर के बावजूद ये ठीक ठाक बिजनेस कर रही है। पहले दिन 19 करोड़ ये ज्यादा खराब आंकड़े नहीं है। लेकिन दूसरे दिन इसने 17% से अधिक का उछाल दिखाया है। जहां ये 22 करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार पहले शनिवार को कर गई

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 3

(इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

संडे की बजह जेम्स कैमरोन की फिल्म का कलेक्शन पिछले दो दिनों से ज्यादा नजर आ रहा है। हालांकि धुरंधर से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। यदि धुरंधर रिलीज नहीं होती तो, आज का कलेक्शन 30 करोड़ के पार जाने वाला था।

  • अवतार 3 की तीसरे दिन की कमाई 25.75 करोड़

अग्रेजी भाषा में की सबसे ज्यादा कमाई

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस हॉलीवुड फिल्म का कलेक्शन अग्रेजी भाषा में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। जहां पहले दिन इस भाषा से 9 करोड़ के करीब कमाई की थी। दूसरे दिन 10 करोड़ से अधिक रही है। उसके बाद हिन्दी से इसने अधिक कलेक्शन किया है। सेकनिल्क के अनुसार अभी तक अवतार 3 का भारत से तीन दिनों का कलेक्शन 67.25 करोड़ का हो चुका है।

ये भी पढ़े… Dhurandhar Box Office Collection Day 17: धुरंधर बनी सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म, जानिए तीसरे संडे की कमाई

अवतार: फायर एंड ऐश के बारें में

बता दे कि, ये अवतार 2009 की फ्रेंचाइजी है जिसकी तीन सीरीज सिनेमाघरों में आ चुकी है। इस फिल्म का रन टाइम 197 मिनट है। इसकी कहानी,निर्दशन और पटकथा इसके निर्माता जेम्स कैमरोन ने तैयार की है। जिसमे मुख्य भूमिकाओं में सैम वर्थिगठन, जोई सल्डान और अन्य कलाकार नजर आए है। फिल्म का निर्माण लाइटस्ट्रोर्म एंटरटेनमेंट ने किया है।

Note: सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित अवातार 3 के तीन दिनों के कलेक्शन बताए गए है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment