Haiwan Akshay Kumar First Look: हैवान से अक्षय कुमार का लुक हुआ लीक, दिखे खतरनाक अंदाज में

Haiwan Akshay Kumar First Look: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अगली फिल्म मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ होने वाली है। जिसका टाइटल हैवान है। जिसकी शूटिंग काफी दिन पहल शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब अभिनेता का लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमे एक्टर खतरनाक लुक में नजर आ रहे है।

Haiwan Akshay Kumar First Look: हो चुका लीक?

2025 के मध्य जब से अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अनाउंस की है। तब से फैंस इस मूवी की झलक के लिए एक्साइटेड है। फिल्म में अक्षय के साथ सैफ अलीखान कई सालों बाद नजर आएगे। साथ ही लोगों को अक्षय और प्रियदर्शन का साथ कई सालों बाद देखने को मिलेगा, दोनों ने साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्मे दी है। बता दे कि, खिलाड़ी कुमार ने इस आगामी मूवी कि शूटिंग पूरी कर ली है।

इसी बीच उनका एक लुक सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। अक्की का ये नया लुक बेहद ही अलग है। जिसे देखकर फैंस खुस हो रहे है।

खतरनाक लुक में नजर आए अक्षय कुमार

एक्टर 2026 में कई फिल्में लेकर आने वाले है। उनकी कई फिल्मों कि शूटिंग लगभग हो चुकी है। जो 2026 में रिलीज के लिए तैयार इसी में से एक हैवान है। जिसकी शूटिंग का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में उनका नया लुक सामने आ है। दरअसल एक्टर की नई तस्वीर सामने आई है। इस लेटेस्ट तस्वीर में अभिनेता घनी दाढ़ी के साथ उनके सर पर लंबे बाल नजर आ रहे है। बताया जा रहा है ये उनका हैवान मूवी का नया लुक है। किन्तु निर्माता की और से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

लेकिन अगर ये लुक रियल है तो, प्रियदर्शन की इस मूवी में अक्षय कुमार का रोल खतरनाक होने वाला है। फ़िहलाल फैंस उनके इस लुक देखकर जबरदस्त रिस्पांस दे रहे है।

अक्षय कुमार की फिल्म कौन-कौन आएगे नजर

खिलाड़ी कुमार की इस मूवी में फ़ीमेल रोल में श्रिया पिलगांवकर तथा सैयामी खेर नजर आएगी। साथ ही मोहनलाल का कैमयों बात निकल आ रही है। बता दे कि, इसे हॉरर क्राइम थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है। जिसमे सुपरस्टार विलेन के रोल में है।

ये भी पढ़े… Dhurandhar Box Office Collection Day 18: रणवीर सिंह की धुरंधर बनी 800 करोड़ी फिल्म, जानिए 18वें दिन की कमाई

हैवान कब होगी रिलीज

रिलीज को लेकर निर्माता ने अभी कुछ अनाउंस नहीं किया है। हालांकि ये 2026 में रिलीज होगी, अभी फिल्म पर पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। बताते चले अक्षय ने प्रियदर्शन के साथ एक और फिल्म की शूटिंग कंप्लीट कर ली है। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment