Border 2: फैंस को उत्साहित करने के लिए एक ताज अपडेट आया है। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में पुरानी स्टार कास्ट सुनील शेट्टी, सुदेश बेरी साथ ही अक्षय खन्ना की इस फिल्म में बापसी हो चुकी है। तीन ही एक्टर बॉर्डर 2 में फिर से नजर आने वाले है।
Border 2 में पुराने कलाकारों की एंट्री?
90 के दशक में कई सुपरहिट देने वाले अभिनेता सनी देओल जो इस समय बॉर्डर 2 की रिलीज के कारण सुर्खियों में है। फिल्म अगले महीने दस्तक दे रही है। कुछ दिन पहले बॉर्डर 2 का धमाकेधार टीजर रिलीज हुआ है। जिसे देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का इंतेजार काफी बेसब्री से कर रहे है। हालांकि उससे पहले इसके ट्रेलर के लिए उत्साहित है। लेकिन अब एक नए अपडेट ने दर्शकों के बीच में खलबली मचा दी है। जिसमे पुराने कलाकार इस फिल्म में फिर से अपने किरदार को दोहराते हुए नजर आएगे।
बॉर्डर 2 में सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और सुदेश की हुई एंट्री
सभी को दर्शकों को पता है कि, बॉर्डर 2 में 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर के दिग्गज कलाकार सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी इसका हिस्सा नहीं है। लेकिन अब ताजा जानकारी के अनुसार ये तीनों अनुभवी कलाकार इस फिल्म में नजर आएगे रिपोर्ट के अनुसार फिर इन कलाकारों को शामिल करने का फैसला निर्माता का है। जिससे बॉर्डर 2 दर्शकों के लिए यादगार बने, यदि ये सच हुआ था।
फैंस के अंदर फिल्म के लिए जोश डबल हो जाएगा, हालांकि निर्माता ने इसकी पुष्टि नहीं कि है। इन तीनों कलाकारों की झलक रिलीज के दौरान देखने को मिल सकती है। क्योकि ट्रेलर में इनको दिखाना निर्मता के लिए अच्छी रणनीति नहीं, फैंस को ये सरप्राइज़ रिलीज के दिन देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े… Haiwan Akshay Kumar First Look: हैवान से अक्षय कुमार का लुक हुआ लीक, दिखे खतरनाक अंदाज में
बॉर्डर में ये तीन कलाकार इन किरदारों में आए थे नजर
1997 में रिलीज हुई बॉर्डर जिसमे सुनील शेट्टी समेत इन दो कलाकारों का रोल दर्शकों को काफी पसंद आया था। जिसमे सुनील शेट्टी भैरव सिंह राठोड़ के किरदार में थे। अक्षय खन्ना धरमवीर सिंह, सुदेश बैरी ने मथुरा दास का रोल प्ले किया था। बता दे कि, फिल्म में ये किरदार मर जाते है। ऐसे में देखना होगा, डायरेक्टर इन्हें किस भूमिका में उतराने वाले है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
