Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Budget: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर आ चुकी है। जहां इन दोनों की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को कुछ खास रिस्पांस देखने को नहीं मिल रहा है। कल 25 दिसंबर 2025 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जहां इसे ठीक ठाक ओपनिंग मिली है। लेकिन क्या ये हिट हो पाएगी, क्योकि कार्तिक की ये फिल्म मोटे बजट से बनी है।
साथ ही ये एक्टर के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। जिसकी बजह उनकी फीस भी है। उन्होंने निर्माता से तगड़ी फीस वसूली है। चलिए जानते है तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा फिल्म का Budget कितना है?
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Budget
समीर विद्वान की और से निर्देशित की गई ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जिसका इंतेजार दर्शकों को बेसब्री से था। ऐसे में कल क्रिसमस 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। जहां कार्तिक और अनन्या की जोड़ी उम्मीदों के मुताबिक अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है।आलोचकों की और से भी TMMTMTTM को खराब रेटिंग मिली है। ऐसे में धुरंधर के सामने फिल्म को रिलीज करना क्या फिल्म मेकर्स के लिए भारी पड़ने वाला है। क्योकि फिल्म मोटे बजट से बनी है।
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा फिल्म का बजट है इतना है
दरआल कार्तिक आर्यन की ये फिल्म अच्छे खासे बजट से बनी है। हालांकि ये कोई एक्शन ड्रामा फिल्म नहीं है। किन्तु उसके बावजूद भी ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म बड़ी लागत से बनी है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म पर बजट लगभग 90 करोड़ रुपये का आया है।

कार्तिक आर्यन ने वसूली मोटी फीस
बता दे कि, फिल्म पर महंगा बजट का एक मुख्य कारण कार्तिक आर्यन की फीस भी है। जिन्होंने इस रोमांटिक फिल्म को करने के लिए कथित तौर पर 50 करोड़ की मोटी फीस वसूली है। जो फिल्म के आधे बजट से ज्यादा है।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri हिट हुई या फ्लॉप
धुरंधर के सामने कार्तिक और अनन्या पांडे की फिल्म को रोजाना बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा, हालांकि कल इसे 7.25 करोड़ की ओपनिंग मिली है। जो साधारण है। इस तरह की कमाई इसे संडे के बाद वर्किंग डेज में भी करनी होगी, जो इसके लिए इतना आसान नहीं है। क्योकि धुरंधर का क्रेज अभी भी दर्शकों के बीच देखा जा रहा है। ये रोजाना उम्मीदें से अधिक कमाई कर रही है। ऐसे में कार्तिक की इस फिल्म के लिए अपनी लागत को वसूलना इतना आसान नहीं होने वाला है।
फ़िहलाल देखना होगा TMMTMTTM वर्किंग डेज में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेंगी। बता दे कि, हिट होने के लिए ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को भारत से 115 करोड़ तक की कमाई करनी होगी…

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
