Ikkis Movie: सनी देओल और उनके छोटे भाई बॉबी देओल अपने पिता के विरासत को सम्मान देने वाले है। धर्मेन्द्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ है। जो एक जनवरी को रिलीज हो रही है। इस दौरान अपने पिता को सम्मान देने के लिए उन्होंने खास स्क्रीनिंग रखी है।
Ikkis Movie: सनी-बॉबी करने वाले है खास आयोजन
धर्मेन्द्र बहुत जल्द बड़े स्क्रीन पर नजर आने वाले है। ये उनकी आखिरी रिलीज फिल्म होगी है। जिसमे वे एक अहम रोल में नजर आएगे, फिल्म को अगले साल 2026 की फर्स्ट जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। फैंस उन्हें आखिरी बार सिनेमाघरों की बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्सुक है। उधर धर्मेन्द्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी तैयारी कर ली है।
सनी देओल ने रखी खास स्क्रीनिंग
फैंस ही नहीं बल्कि देओल परिवार भी आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने के किए एक्साइटेड है। देओल परिवार की और से श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म को फुल सपोर्ट मिल रहा है। फ़िहलाल इस खास पल को यादगार बनाने के लिए दिवंगत एक्टर के दोनों बेटे फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग होस्ट करने वाले है। दरअसल सनी और बॉबी ने धर्मेन्द्र को श्रद्धांजलि देने के लिए एक खास आयोजन करने जा रहे है। जो अगले हफ्ते किए जने वाला है। खबरों के अनुसार दिग्गज एक्टर के निधन के बाद पहली बार देओल परिवार मीडिया के सामने होने वाला है।
धर्मेन्द्र ने देखी थी आधी फिल्म
हाल ही में एक इंटरव्यू में इस फिल्म के डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि, धर्मेन्द्र जी ने ‘इक्कीस’ फिल्म का आधा हाफ देख लिए था। जबकि उनकी सेहत बेहद खराब थी। उन्होंने बताया है कि, फिल्म का पहला पार्ट धर्मेन्द्र देख चुके थे। वे दूसरे पार्ट के लिए एक्साइटेड थे। मुझे अफसोस है कि, उन्होंने पूरी फिल्म नहीं देखी।
देओल परिवार ने नहीं देखी फिल्म
इक्कीस फिल्म के निर्माता ने बताया है कि, अभी तक सनी देओल, बॉबी देओल और दोनों पत्नियों प्रकाश, हेमा और अन्य देओले परिवार के किसी सदस्य ने ये फिल्म नहीं देखी है। मुझे आशा है कि, वे रिलीज के दौरान इस फिल्म को देखेंगे। वे अपने पिता को बड़े पर्दे पर देखकर रो पड़ेंगे।
इक्कीस फिल्म के बारें में
बता दे कि, दिवंगत एक्टर एमएल खेतरपाल की भूमिका में है। जिसमे लीड अभिनेता के रोल में अगस्त्य नंदा है। जिनकी ये पहली फिल्म है। इसमे अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी है। फिल्म की कहानी 21 साल के वीर योद्धा की है। वे 1971 के युद्ध के दौरान शहिद हो गए थे।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
