January 2026 Movie Releases Bollywood: सिनेमा प्रेमयों के लिए 2026 की शुरुआत में अलग जॉनर की फिल्में देखने को मिलने वाली है। जिसमे हिन्दी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म भी है। दरअसल जनवरी 2026 में कई फिल्में रिलीज हो रही है। जिसकी शुरुआत देशभक्ति फिल्म से होगी। चलिए जानते है आखिरी जनवरी 2026 में कौन-कौन सी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
January 2026 Movie Releases Bollywood
सिनेमा प्रेमियों के लिए 2025 में अब कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी, क्योकि 2026 के शुभारंभ में कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। ऐसे में धुरंधर के बाद भी लोगों को कई एंटरटेनर कहानी देखने को मिल सकती है। जिनमे कुछ फिल्मों का इंतेजार काफी समय से किया जा रहा है
खास कर सनी देओल की बॉर्डर 2 जिसके लिए हर कोई एक्साइटेड है। तो वही उनके पिता धर्मेन्द्र की ‘इक्कीस’ के लिए फैंस के बीच में अच्छा माहौल बना हुआ है। इन फिल्मों के अलाबा कुछ कॉमेडी फिल्में भी रिलीज होगी आइए जानते इन फिल्मों की रिलीज डेट और अन्य जानकारी के बारें में…
इक्कीस मूवी
- रिलीज डेट: 1 जनवरी
- मुख्य स्टार कास्ट: धर्मेन्द्र, अगस्त्य नन्दा, सिमर भाटिया
- डायरेक्टर: श्रीराम राघवन
2026 की शुरुआत डेब्यू एक्टर अगस्त्य की लीड रोल फिल्म ‘इक्कीस’ से होगी, जो एक देशभक्ति आधारित सच्ची घटना पर बनाई गई एक बायोपिक फिल्म है। जिसे मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है।
राहु केतु
- रिलीज डेट: 16 जनवरी 2026
- मुख्य स्टार कास्ट: पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शलिनी पांडे
इक्कीस मूवी के बाद कॉमेडी फिल्म का आगमन सिनेमाघरों में होगा, फिल्म की कहानी काफी अलग है। इस बॉलीवुड फिल्म में चंकी पांडे भी है जिसमे डायरेक्शन विपुल विग है। तो वही निर्माण जी स्टूडियोज़ की और से किया गया है।
ह्यूमन कोकिन
- रिलीज डेट: 30 जनवरी
- मुख्य स्टार कास्ट: जाकिर हुसैन, सिधान्त कपूर, पुष्कर जोग
- डायरेक्टर: सारिमा मोमिन
ह्यूमन कोकिन जिसका हाल ही ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसने लोगों के रोंगटे खड़े दिए थे। जिसमे खतरनाक सीन दिखाए गए है। फिल्म में ड्रग्स रैकेट पर आधारित है। जिसमे लोगों के लिए बड़ा मैसेज भी होने वाला है। ट्रेलर के कारण ह्यूमन कोकेन की दर्शकों के बीच में सकारात्मक चर्चा बनी हुई है।
हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस
- रिलीज डेट: 16 जनवरी 2026
- मुख्य स्टार कास्ट: आमिर खान (कैमियो) वीर दास, इमरान खान, अमित भंडारी, एली फ्लोरी फॉसेट अन्य
- डायरेक्टर: वीर दास, कवि शास्त्री
एक एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्माण आमिर खान Productions ने क्या है। इसमे आमिर खान स्पेशल अपीयरेंस में है
वन टू चा चा चा
- रिलीज डेट: 16 जनवरी 2026
- मुख्य स्टार कास्ट: ललित प्रभाकर, आशुतोष राणा, अनंत वी जोशी, अभिमन्यु सिंह अन्य…
- शैली: एक एक्शन एडवेंचर कॉमेडी मूवी होने वाली है।
बॉर्डर 2
- रिलीज डेट: 23 जनवरी 2026
- मुख्य स्टार कास्ट: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी
- डायरेक्टर: अनुराग सिंह
ये 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। हाल ही में टीजर इसका जारी किया गया था। 2 जनवरी को इसका फर्स्ट गाना आने वाला है। ये 1971 पर आधारित फिल्म (बॉर्डर 2) बताई जा रही है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
