कार्तिक और अनन्या की मूवी (TMMTMTTM) आज सिनेमाघरों में अपना एक हफ्ता सिनेमाघरों में बिताने वाली है। ऐसे में इस हफ्ते के दौरान कार्तिक की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा उछाल नहीं दिखाया है। जिससे अब लग रहा है ‘तू मेरी मैं तेरा तू मेरी मैं तेरा’ बॉक्स ऑफिस पर अपने लाइफटाइम तक कुछ खास नहीं करने वाली। चलिए जानते है 7वें दिन की कमाई के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ हिट हुई या फ्लॉप
कल छठे दिन भी की धीमी कमाई
धुरंधर का कहर बॉक्स ऑफिस पर ऐसा चला कि, इसके दौरान जो भी नई फिल्में रिलीज हुई है। उन्हें मुखी खानी पड़ी है। हॉलीवुड की अवतार 3 भी इस सामने कमज़ोर रही है। तो वही कार्तिक और अनन्या की फिल्म का हाल बेहद निराशाजनक है। जबकि ‘तू मेरी मैं तेरा तू मेरी मैं तेरा’ ने सिनेमाघरों में कुछ ही दिन पूरे किए है। लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म के सामने इस मूवी का जलबा अब तक देखने को नहीं मिला…
कल की कमाई ने भी संकेत दिया है कि, इसकी कमाई में उछाल आना मुश्किल है। दरअसल TMMTMTTM मूवी का कल छठा दिन था। इस दौरान इसने 1.75 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 7

तो वही आज सात वां दिन है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन जस का तस है। आज भी बड़ी संख्या में ऑडीयंस धुरंधर को तव्व्जों दे रही है। जिसके कारण ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 7वें दिन की कमाई भी 2 करोड़ को पार करती नहीं दिख रही।
7वें दिन के फायनल के आंकड़े 1.75 करोड़
इतनी हो चुकी टोटल कमाई
रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म का जबरदस्त माहौल था। किन्तु इसकी शुरुआत 7.25 करोड़ से ही हुई थी। इसके बाद ये संडे पर भी डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पाई थी। सोमवार के बाद अब तक इसके कलेक्शन 1 करोड़ के आंकड़ो को ही पार कर पाए है। ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ भारत से 7 दिनों से 28.75 करोड़ रुपये कमा लिए है।
हिट हुई फ्लॉप
प्रदर्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ शायद अपना बजट (90 करोड़) वसूल पाये, क्योकि अभी ये अपने आधे बजट से भी काफी दूर है। जिससे कार्तिक ये फिल्म असफलता की और बढ़ रही है। क्योकि नए साल पर जहां देशभक्ति मूवी ‘इक्कीस’ रिलीज हो रही है। उसके बाद 9 जनवरी को 2 बहुचर्चित फिल्में रिलीज होगी। जिससे कमाई और धीमी हो सकती है।
Note: ध्यान दे लेख में उपलब्ध सेकनिल्क के अनुसार ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के 7 दिनों के कलेक्शन बताए गए है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
