Spirit First Poster: जख्मी प्रभास को सिगरेट पिलाती नजर आई तृप्ति डिमरी, स्पिरिट के खूखांर पोस्टर देखकर फैंस हुए क्रेजी

Prabhas Spirit First Poster: प्रभास (Prabhas) की आगामी फिल्म ‘स्प्रिरिट’ जिसका पहला पोस्टर निर्माता ने रिलीज कर दिया है। नए साल पर बीती रात टी सीरीज की और से प्रभास और तृप्ति डिमरी का लुक रिवील किया गया है। दोनों के लुक देखकर फैंस एक्साइटेड हो चुके है।

Spirit First Poster हुआ रिलीज

साउथ सुपरस्टार प्रभास जिनकी कुछ ही दिनों में ‘द राजा साब’ सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज की जाएगी। जिसमे संजय दत्त भी है। इस बड़ी फिल्म के चलते ये साउथ सुपरस्टार कई दिनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। उनके फैंस इस मूवी के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे है तो वही न्यू ईयर 2026 पर निर्माता ने उनकी आगामी फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज करके फैंस को सरप्राइज़ दिया है। जिसे काफी पसंद क्या जा रहा है।

प्रभास और तृप्ति के लुक ने किया फैंस को क्रेज़ी

आधी रात नया पोस्टर रिलीज करके दर्शकों की एक्साइमेंट फिल्म को लेकर और बढ़ा दी है। ये फर्स्ट पोस्टर एनिमल से कम नहीं है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने जिस तरह से प्रभास और तृप्ति का लुक दिया है। वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। डायरेक्टर ने अपनी एनिमल फिल्म का भी न्यू ईयर के मौके पर ही पोस्टर रिलीज किया था।

फ़िहलाल पोस्टर में प्रभास के शरीर में कई जख्म नजर आ रहे है। जिस पर पट्टियां बंधी हुई है। इनके सामने तृप्ति डिमरी का जबरदस्त अंदाज जो प्रभास को सिगरेट पिलाती नजर आ रही है। एक्ट्रेस व्हाइट साड़ी में नजर आई है। प्रभास भी व्हाइट पेंट पहने दिखे है। सर पर बड़े बाल और आंखों पर चश्मा प्रभास का ये बेखौफ अंदाज लोगों को मोहित कर रहा है।

फैंस बता रहे एनिमल से भी खतरनाक

सोशल मीडिया पर ‘स्पिरिट’ के पहले पोस्टर को देखकर फैंस संदीप रेडी की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ से भी खतरनाक बता रहे है। दर्शकों ने अभी से ही इसकी तुलना ‘एनिमल’ से कर दी है। जो पोस्टर देखकर भी नजर आ रहा है। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी जिन्हें बहुत अच्छे से पता है कि, आज की ऑडीयंस फिल्म में क्या चाहती है। उन्हें एनिमल से जबरदस्त सफलता मिलने के बाद, वे ‘स्प्रिरिट’ को और भी बड़े पैमाने पर बना रहे है।

ये भी पढ़े… Dhurandhar Box Office Collection Day 28: गिरावट के बाद धुरंधर की कमाई में आया नए साल पर आया उछाल, जानिए 28वें दिन की कमाई

कब हो होगी रिलीज

बता दे कि, इस पैन इंडिया फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का भी बड़ा रोल तो वही प्रकाश राज भी अहम रोल में नजर आएगे। फिल्म के रायटर भी संदीप रेड्डी है। ये फिल्म किस दिन रिलीज होगी, इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। किन्तु ये 2026 में रिलीज होगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment