Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: एक साल पहले BJP की और वादा किया गया था कि, 18 से 60 तक की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए 2 हजार 100 रुपये प्रति महीने दिए जाएगे, BJP की और से किए गए इस वादे से कई महिलाओं का लाभ भी मिल चुका है। लेकिन सरकार ने अब इस योजना का और विस्तार कर दिया है। ऐसे में कुछ बदलाव किए गए है जिससे अब और ज्यादा महिलाए इसका लाभ उठा सकती है।
Table of Contents
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana में हुआ बड़ा बदलाव
पिछले साल शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर नए नियम अपडेट कर दिए गए है। जिससे अब 1.5 लाख से अधिक वार्षिक आय वालों परिवारों की महिलाओं को भी ये योजना मिलने वाली है। दरअसल हाल ही 1 जनवरी 2026 में कैबिनेट बैठक हुई है। जहां योजना में कुछ नए बदलावों को लेकर मंजूरी दी गई है। इस बार इस योजना बच्चों की पढ़ाई तथा उनकी स्वास्थ्य को लेकर भी जोड़ दी गई है। दरअसल जो बच्चे पढ़ाई में अच्छे मार्क्स लाते है साथ ही उनकी सेहत में सुधार होता है तो, अब उन बच्चों की माँओ को भी इसका लाभ मिल पाएगा।
अब 2 हजार 100 रुपये ऐसे मिलेंगे?
सरकार के अनुसार अब 2 हजार 100 रुपये 2 हिस्से में महिलाओं को दिए जाएगे
1 हजार 100 रुपये महिला लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में क्रेडिट होंगे
सरकार बची शेष राशि 1 हजार रुपये को FD-RD में जमा करेगी, ताकि आगे व्याज के साथ मिल सके
बता दे कि, यदि लाभार्थी महिला की अचानक मौत हो जाती है तो, ये राशि नॉमिनी को दी जाएगी, रिपोर्ट के अनुसार इस योजना का लाभ 5 साल तक ही उठाया जा सकता है। बता दे कि, महिलाओं के बैंक अकाउंट में ये पैसा कब आएगा, ये खुद सरकार बताएगी।
योजना में हुए ये नए बदलाव
- आधिकरिक तौर इस योजना में नए बदलाव किए गए है। अब उन महिलाओं को भी लाभ मिलेगा जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये की है।
- सालाना आय 1 लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी, जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे है,
- वे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 10वीं या 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक मार्क्स लेकर आते है तो, उनकी माताओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा
- अगर किसी महिला का बच्चा कुपोषित, एनीमिया से ग्रस्त है लेकिन वह उस बच्चे की सेहत में सुधार आता है तो, यहाँ उनकी माँओ को भी 2 हजार 100 रुपये मिलेंगे।
- 1 से लेकर 4 (निपुण मिशन के तहत) तक की पढ़ाई का स्तर प्राप्त करने वाले बच्चों की माताओं की भी ये योजना मिल पाएगी।
- 1,100 रुपये महिलाओं के सीधे बैंक में क्रेडिट होंगे, 1 हजार रुपये RD/FD में सरकार द्वारा जमा होगे, ताकि भविष्य में लाभार्थी को व्याज भी मिल सके।
हरियाणा कैबिनेट बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) 2025 के विस्तार एवं अहम संशोधनों को मंजूरी। pic.twitter.com/ou2vLxXNn6
— CMO Haryana (@cmohry) January 1, 2026
ये भी पढ़े… PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सरकार दे रही है बड़ी सब्सिडी, ऐसे मिलेगा बिजली बिल से छुटकारा
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगी योजना
नए बादलाव के बाद अब कौन-कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है…
- महिला हरियाणा राज्य की नागरिक हो या 15 साल तक इस राज्य में 15 साल बिताए हो
- महिलाओं की न्यूनतम आयु अब 23 वर्ष होनी चाहिए
- सरकारी नौकरी वाली महिला नहीं उठा सकती लाभ
- वृद्धावस्था पेंशन वाले लेने वाली महिला न हो
- विधवा, दिव्यांग महिलाए को भी नहीं दिया जाएगा इस योजना का लाभ

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
