देश के किसान PM Kisan Yojana New Update के लिए इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहते है। क्योकि सरकार की और से दी जाने वाली ये आर्थिक योजना है। हर साल किसानों को 6 हजार रुपये मिलते है। जो साल के चार महीने के गैप में मिलते है। हालांकि ये गैप हर साल कम या ज्यादा हो जाता है।
हर साल किसान बढ़ रहे है। जिससे लाभार्थी की संख्या भी ज्यादा हो चुकी है। जिससे योजना का लाभ उठा रहे लोगों के लिए अब ई-केवाईसी जरूरी हो गई है। इसी के साथ इसके लेकर एक और काम महत्वपूर्ण हो गया है यदि नहीं किया तो आने वाली 22वीं किस्त रुक सकती है।
PM Kisan Yojana Update के बारें में
सरकार की और से चलाई जाने वाली PM किसान योजना देश की सबसे मशहूर योजना में से एक है। जिसका देश के करोड़ो किसान को फायदा मिलता है। ये पैसा तीन अलग-अलग किस्तों में मिलता है। टोटल 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते है। पिछले साल 2025 में किसानों को तीन किस्त मिल चुकी है। आगामी किस्त साल के शुरुआत मे मिलने वाली है। लेकिन इससे पहले फिर से एक काम और जरूरी कर दिया है। जिसे करने पर ही पैसा खाता में आएगा।
किसान को बनानी होगी फार्मर आईडी
दरअसल हर किस्त आने से पहले सरकार की और से किसानों को बताया जाता है कि, जिन लोगों ने भी ई-KYC नहीं की है तो, वो जरूर पूर कर ले है। नहीं तो आगामी किस्त रुकन का कारण बन सकती है। फ़िहलाल इसी के साथ अब फार्मर आईडी बनवाना जरूरी कर दिया है। दरअसल सरकार ने ज़ोर दिया है कि, हर किसान फार्मर आईडी बना ले यदि ऐसा नहीं किया तो, आने वाली 22वीं किस्त से किसान वंचित रह जाएगे।
फार्मर आईडी क्या होती है?
बता दे कि, इसे पिछले साल शुरू किया गया था। इसमे किसान की डिजिटल पहचान होती है। उसकी तमाम जानकारी और जमीन को लेकर महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होती है। सरकार की और से शुरू की गई किसानों की ये डिजिटल पहचान का मकसद ये है कि, योजना का लाभ केवल सही किसानों को ही मिलें।
फार्मर आईडी कैसे बनाए?
फार्मर आईडी बनाना लोगों के लिए बेहद आसान है। इसका आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होता है। इतना ही नहीं घर बैठे मोबाइल फोन से कर सकते है।
- आवेदन करने के लिए आपको आधिकरिक AgriStack पर जाना होगा।
- इसके बाद आपसे ई-KYC मांगी जाएगी, जिसे आप आधार संख्या के जरिए कर सकते है।
- नए पेज पर आपको अपनी सभी जानकारी और जमीन की डिटेल्स भरनी होती है।
- इसमे फर्द (खतौनी) की डिटेल्स साथ ही ये डॉक्यूमेंट सबमिट भी करना होगा।
- सबमिट के बाद आपका आवेदन विभाग के पास जाएगा, उनकी और से वेरीफाई होने के बाद नई फार्मर आईडी मिल जाएगी।
Note: आप जन सेवा केंद्र सेंटर से भी फार्मर ID बनवा सकते है। साथ ही इसके लिए सरकार क्षेत्र में कैंप भी लगा रही है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
