Dhurandhar Box Office Collection Day 34: रणवीर सिंह की फिल्म ने 2 और बड़े कारनामे कर दिया है। दरअसल धुआंधार कमाई कर रही सिंह की धुरंधर सुपरस्टार यश की KGF 2 को भी धूल चटा चुकी है। जहां पहले इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ा तो वही अब दुनिया भर में भी ये पिछड़ चुकी है। आइए जानते ये तमाम उपलब्धि और Dhurandhar Day 34 Collection की रिपोर्ट के बारें में…
Dhurandhar ने 2 और नए रिकॉर्ड बनाए
धुरंधर का क्रेज भले ही अब धीरे-धीरे दर्शकों से उतर रहा है। लेकिन फिल्म अब तक कई बड़े कारनामे अपने नाम कर चुकी है। जो हिन्दी सिनेमा के लिए छोटी उपलब्धि नहीं है। बल्कि ये इंडस्ट्री की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हाएईस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है। ऐसे में बड़े कारनामे करते हुए धुरंधर ने दो बड़ी उपलब्धि और हासिल कर ली है। आइए जानते है।
यश की KGF 2 को चटाई धूल
दरअसल निर्माता की तरफ से ताजे वर्ल्डवाइड आंकड़े शेयर किए गए है। जिससे यश की KGF चैप्टर 2 पीछे जा चुकी है। दरअसल फिल्म के निर्माता के अनुसार धुरंधर अब 1300 करोड़ की और बढ़ रही है। ताजा रिपोर्ट को देखें तो, वर्ल्डवाइड कमाई 1240 करोड़ की है। जो केजीएफ़ चैप्टर 1 की वर्ल्डवाइड कमाई से ( सेकनिल्क के अनुसार 1215 करोड़) से ज्यादा है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 34

तो वही Day 34 पर नजर डाले तो, बता दे कि, रिलीज हुए सिंह की फिल्म को काफी अधिक समय हो चुका है। जिसकी बजह से लोगों का क्रेज खत्म होते हुए नजर आ रहा है। लेकिन दाद देने होगी, इतना समय बिताने के बावजूद भी ये अभी भी 4 से 5 करोड़ के बीच में कमाई कर रही है। जबकि वर्किंग डेज चल रहे है।
- धुरंधर ने 34वें दिन 4.75 करोड़ की कमाई की
टोटल भारतीय कमाई हो चुकी इतनी
सिंगल भाषा में धुरंधर के कलेक्शन भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी कमाई है। जो RRR, बाहुबली 2, पुष्पा 2, से भी अधिक है। इसने एक भाषा से सबसे ज्यादा कमाई करना का टैग अपने नाम किया है। हालांकि अभो भी कलेक्शन करोड़ो में है धुरंधर ने 34 दिनों से 836 करोड़ से अधिक कमा चुकी है।
धुरंधर बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बॉलीवुड इंडस्ट्री में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पठान, जवान को पछाड़ कर धुरंधर सेकंड हाएईस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है। हिन्दी सिनेमा में ये केवल दंगल से पीछे है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
