Dhurandhar Box Office Collection Day 43: धुरंधर का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है। बल्कि हर दिन मोटी कमाई करके सभी को चौका रही है। जो दिखाता है कि, सिंह ये मूवी अभी भी सिनेमा घरों में लंबे समय तक चलने वाली है। हालांकि इसने ऑलरेडी 6 हफ्ता का समय सिनेमाहॉल में बिता लिया है। जो काफी ज्यादा होता है। लेकिन इस समय भी कलेक्शन हैरान करने वाले है।
दरअसल धुरंधर ने कल 42वें दिन जबरदस्त बिजनेस किया है। तो वही आज 43वें दिन भी इसका राज देखने को मिल रहा है। चलिए जानते है बीते दिन की कमाई के साथ आज Dhurandhar Day 43 Collection कितना कर चुकी है।
Dhurandhar Box Office Collection: कल भी कि जबरदस्त कमाई
इस जासूसी थ्रिलर फिल्म ने रणवीर सिंह को हिन्दी सिनेमा का बड़ा स्टार बना दिया है। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन से उनका कद अपनी पीड़ी के कलाकारों में उचा हुआ है। क्योकि धुरंधर नाम की ये फिल्म 800 करोड़ कमाकर अपने दूसरे महीने में भी शांत होने का नाम नहीं ले रही है। जबकि प्रभास की पैन इंडिया फिल्म ‘राजा साब’ सिनेमाघरों में लगी हुई है। लेकिन इसके होने से सिंह की फिल्म पर बिजनेस के तौर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा कल इसने फिर से धमाका किया है।
दरअसल 42वें दिन भी धुरंधर ने 3 करोड़ से ऊपर का कारोबार किया है। जो निर्माता के मुताबिक 3.4 करोड़ का है। जो दिखाता है कि, अभी अभी इसका क्रेज दर्शकों से उतरा नहीं है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 43

ऐसे में 6 हफ्ते पूरे करने के बाद आज से धुरंधर अपने सातवें हफ्ते में लग चुकी है। इस हफ्ते भी इसकी पकड़ मजबूत है। क्योकि सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है। यही कारण कि, मौजूदा वीकेंड में फिर से बड़ा उछाल आना तय माना जा रहा है। फ़िहलाल सेकनिल्क के अनुसार धुरंधर ने 43वें दिन 0.22 करोड़ का कलेक्शन 1 बजे तक कर लिया है।
भारत से अभी तक हो चुकी इतनी कमाई
बता दे कि, आदित्य धर के निर्देशन में बनाई गई इस मूवी को केवल हिन्दी भाषा में ही रिलीज किया गया था। उसके बावजूद 900 करोड़ के करीब जाना ये अपने आप में ही इस बॉलीवुड फिल्म के लिए एक इतिहासिक उपलब्धि है। यदि साउथ में इसे रिलीज किया जाता तो, केवल भारत से ही इसकी कमाई 1000 करोड़ के आंकड़ो को पार सकती थी।
टोटल हिन्दी नेट कमाई निर्माता के अनुसार
- पहला हफ्ता: 218 करोड़ रुपये
- दूसरा हफ्ता: 261.5 करोड़ रुपये
- तीसरा हफ्ता: 189.3 करोड़ रुपये
- चौथा हफ्ता: 115.7 करोड़ रुपये
- पाँचवां हफ्ता: 56.35 करोड़ रुपये
- छठा हफ्ता: 28.95 करोड़ रुपये
- टोटल कमाई: 869.80 करोड़ रुपये

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
