Border 2 Movie Budget Kitna Hai: सनी देओल की बॉर्डर 2 बनी है बड़ी लागत से, क्या ये हिट हुई या फ्लॉप जानिए कितना है बजट

Border 2 Movie Budget Kitna Hai: सनी देओल और अन्य मुख्य कलाकारों की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी जहां फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत मिली है। उनकी इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 2025 में सभी फिल्मों से अधिक रहा है। लेकिन क्या ये हिट के लिए काफी है। इसके लिए बॉर्डर 2 का बजट जानना आवश्यक है। जिस पर निर्माता ने मोटा पैसा खर्च किया है। आइए जानते है Border 2 Budget कितना है साथ ही हिट और फ्लॉप के बारें में।

Border 2 Movie Budget- बड़े बजट से बनी है फिल्म

अनुराग सिंह के निर्देशन में बॉर्डर 2 जिसका क्रेज सोशल मीडिया और जमीनी स्तर दोनों जगह देखने को मिल रहा है। 23 जनवरी को रिलीज होने के बाद आलोचकों और दर्शकों से प्रशंसा मिली है। जिससे वीकेंड पर मोटी कमाई करना थोड़ा आसान हो चुका है। लेकिन ये मोटी कमाई क्या फिल्म को हिट करा पाएगी, ऐसा इसलिए क्योकि इस मूवी को निर्माता ने बड़े बजट के साथ बनाया है।

Border 2 Movie Budget Kitna Hai

दरअसल बॉर्डर 2 में दिखाए एक्शन सीन और वीएफ़एक्स पर अच्छा खासा बजट का इस्तेमाल हुआ है। जिससे फिल्म पर जो टोटल लागत आई है। उससे ये सनी देओल के करियर की सबसे महंगी फिल्म बन चुकी है। साथ ही मुख्य रोल में नजर आए वरुण धवन के करियर की ये सबसे महंगी फिल्म है। जिसे रिपोर्ट के अनुसार 150-250 करोड़ की लागत से बनाया गया है। ये बजट देओल की पिछली फिल्में गदर 2 (60 करोड़) और जाट (80 करोड़) से कही ज्यादा है।

बॉर्डर 2 हिट हुई या फ्लॉप

Border 2 का बजट कितना है? (इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

पहले दिन भले ही 30 करोड़ कमा लिए, किन्तु हिट होने के लिए बॉर्डर 2 लंबे समय तक इसी तरह की मोटी कमाई करनी होगी। जो सबसे जरुरी पहले हफ्ते में है खास कर फर्स्ट वीकेंड शनिवार और रविवार फिल्म के लिए महत्वपूर्ण दिन है। इन 2 दिनों से तगड़ी करने के बाद हिट की और जा सकती है। फ़िहलाल बॉर्डर 2 को हिट होने के लिए इसके बजट को देखते हुए इसे कम से 250 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन करना होगा।

जो इतना आसान नहीं है लेकिन फिल्म के प्रति दर्शकों के क्रेज और जबरदस्त रिव्यू के कारण इसके लिए इतनी कमाई करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। हालांकि हिट और फ्लॉप को लेकर ज्यादा स्पष्ट वीकेंड के बाद बॉर्डर 2 के वर्किंग डेज के प्रदर्शन को देखकर लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़े…Border 2 Box Office Collection Day 2: बॉर्डर 2 ने चटाई धुरंधर को धूल, दूसरे दिन भी कर रही शानदार कमाई

सनी देओल को मिले 50 करोड़ रुपये

गदर 2 एक्टर ने अपनी फीस से सभी को हैरान कर दिया है। उनकी मोटी फीस चर्चा का बिषय बनी हुई है। जो करीब 50 करोड़ रुपये की है। दरअसल खबरों के अनुसार सनी ने बॉर्डर 2 को करने के लिए 50 करोड़ रुपये निर्माता से वसूले है। हालांकि ये ऑफिसियल नहीं है। लेकिन कई बड़ी वेबसाइट के अनुसार उनकी फीस 50 करोड़ की बताई जा रही है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment