Border 2 Box Office Collection Day 10: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर सेकंड हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है। कल शनिवार को (9वें दिन) की कमाई में तेजी के बाद रविवार यानी आज 10वें दिन फिल्म के कलेक्शन में और उछाल दर्ज किया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, सनी देओल की इस फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा साफ तौर पर मिलता दिख रहा है। आइए जानते है Border 2 Day 10 Collection कितना कर चुकी है।
Border 2 Box Office Collection- आज शनिवार को 25 करोड़ की और
दूसरे वीकेंड में भी सिनेमाघरों में सिनेमा प्रेमियो की मौजूदगी बेहतर रही है। बड़े शहरों में फिल्म का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। जो दिखाता है कि, फिल्म में दिखाया गया देशभक्ति जोश लोगों को काफी पसंद आया है। यही कारण है कि, वीक डेज में भले ही गिरावट आई थी। किन्तु बॉर्डर 2 दूसरे वीकेंड में फिर से तेज रफ्तार के साथ कमाई कर रही है।
Border 2 Box Office Collection Day 10

- सेकनिल्क के अनुसार बॉर्डर 2 की 10वें दिन की कमाई
- 0.52 करोड़ रुपये (9 बजे तक)
शनिवार के मुकाबले रविवार को कर रही बेहतर प्रदर्शन
- ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, कल शनिवार के मुकाबले आज संडे को
- शोज़ की ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी देखी जा रही है
- एडवांस बुकिंग में अच्छा उछाल
- शाम और नाइट शोज़ में शानदार रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है
300 करोड़ के करीब आई फिल्म
जिस तरह से पहले हफ्ते में ब्लॉकबस्टर कलेक्शन किया था। उस तरह सेकंड वीक में भले ही इस मूवी न किया हो, किन्तु उसके बाद भी इसकी कमाई 300 करोड़ के क्लब को आज टच करती दिख रही है। दरअसल 9वें दिन कलेक्शन 17.5 करोड़ (ये अभी प्रारंभिक अनुमान है) ऐसे में आज संडे को 25 करोड़ के आसपास की कमाई करके ये 300 करोड़ को टच कर सकती है। फ़िहलाल टोटल कमाई 275 करोड़ की हो चुकी है।
बॉर्डर 2 को मर्दानी 3 से मिल रही टक्कर
रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को अच्छी शुरुआत मिली है। 30 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने सनी देओल की बॉर्डर 2 के कलेक्शन से भले ही कम कलेक्शन किया है किन्तु अब सिनेमा प्रेमियों की सख्या बट चुकी है। जिससे वीक डेज में देओल की फिल्म की कमाई में बड़ा ड्रॉप आ सकता है। ऐसे में 400 करोड़ को टच करना इसके लिए चुनौती हो सकती है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
