Border 2 Box Office Collection Day 12: बॉर्डर 2 की कमाई में आया बड़ा ड्रॉप जानिए 12वें दिन का कलेक्शन

Border 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल की मौजूदा फिल्म ने 300 करोड़ के पड़ाव को पार करके एक बड़ा इतिहास रच दिया है। गदर 2 के बाद उनके लिए ये बड़ी सफलता है। फ़िहलाल 300 करोड़ को आसानी से पार करने वाली बॉर्डर 2 क्या अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल होगी, अब इसके लिए इस क्लब में एंट्री मारना चुनैती हो गया है क्योकि कल से वर्किंग डेज पर बड़ी गिरावट शुरू हो चुकी है। आज 12वें दिन भी सनी और वरुण की इस फिल्म का जलबा बेहद फीका नजर आ रहा है। आइए जानते है अभी तक Border 2 Day 12 Collection कितना हो चुका है।

Border 2 Box Office Collection: कल रही धीमी कमाई

सुपरस्टार सनी देओल जिन्होंने एक बार फिर से गदर 2 की तरह धमाल मचा दिया है। हालांकि इसे गदर 2 की तरह बड़ी ओपनिंग नहीं मिली थी। किन्तु वीकेंड की तगड़ी कमाई से ये सनी की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म के बराबर आ चुकी है। लेकिन अब यहा से क्या ये गदर 2 की तरह कमाई कर पाएगी, ऐसा अब थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। क्योकि कल बड़ी गिरावट आई है।

दरअसल कल बॉर्डर 2 का तीसरे मंडे था। जिसके सेकनिल्क के अनुसार प्रारंभिक आंकड़े आ चुके है। जो 5.75 करोड़ के थे। जबकि बीते रविवार को कलेक्शन 24 करोड़ से अधिक का था। ऐसे में आज भी मंडे की तरह कुछ इसी तरह का हाल देखने को मिल रहा है।

Border 2 Box Office Collection Day 12

Border 2 Box Office Collection Day 12 की रिपोर्ट

दरअसल सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। ऐसे में बॉर्डर 2 का क्रेज लोगों पर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा। सिनेमाघरों में कई दिन होने के कारण वर्किंग डेज में कमाई भी कम हो चुकी है। सेकनिल्क के अनुसार बॉर्डर 2 ने सुबह 10 बजे तक 12वें दिन 0.18 करोड़ कमाए है। ये धीमी रफ्तार रात तक 4 से 5 करोड़ की और जाते हुए नजर आ रही है।

टोटल हो चुकी इतनी कमाई

दूसरे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करने के कारण इसने महज 10 दिनों के अंदर ही 300 करोड़ जैसे बड़े आंकड़ो को बहुत जल्द पार कर लिया है। ये बड़ा कारनामा इसकी सफलता का संकेत है। दरअसल तरण आदर्श के अनुसार बॉर्डर 2 ने दूसरे संडे तक 301 करोड़ की कमाई की थी। अब इसका आंकड़ा 307.64 करोड़ का हो चुका है।

फिल्म हो चुकी हिट

विकिपीडिया के अनुसार सनी की इस फिल्म का बजट 250 करोड़ से नीचे का है। ऐसे में अब 300 करोड़ को पार करके इसने बड़ा प्रॉफ़िट कमा लिए है। सब कुछ ठीक रहा था। भारत से इसका नेट कलेक्शन 400 करोड़ को भी पार कर सकता है। क्योकि शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 11 फरवरी को रिलीज होगी, इससे पहले कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने के कारण बॉर्डर 2 की कमाई रोजाना करोड़ो में ही रहने की उम्मीदें है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment