Border 2 Box Office Collection Day 17: बॉर्डर 2 का कलेक्शन में एक बार फिर से दमदार उछाल नजर आ रहा है। हालांकि बीते शुक्रवार को साधारण कलेक्शन किया था। किन्तु तीसरे शनिवार को सनी देओल की फिल्म ने थोड़ा उछाल दिखाया है। ऐसे में आज संडे होने के कारण ये तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। दरअसल 17वें दिन की लाइव रिपोर्ट आ चुकी है आइए जानते है Border 2 Day 17 Collection कितना कर लिया।
Border 2 Box Office Collection- आज तीसरे संडे को आ रहा बड़ा उछाल
बॉर्डर 2 जिसका क्रेज दर्शको पर शुरुआती हफ्ते में शानदार था। सेकंड वीक में भी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता देखी जा रही थी। लेकिन इस दौरान कमाई में बड़ा ड्रॉप आया है। जिससे ये अभी तक 350 करोड़ को टच नहीं कर पाई किन्तु आज इस क्लब को भले ही टच न करें लेकिन बेहद नजदीक आ सकती है। क्योकि सनी देओल अभिनीत फिल्म का आज तीसरा संडे है। जिसकी बजह बीते शुक्रवार-शनिवार की तुलना में आज अच्छा खास उछाल देखा जा रहा है।
Border 2 Box Office Collection Day 17

छुट्टी की बजह सिनेमाघरों की और लोगों की भीड़ इस देशभक्ति फिल्म के लिए देखने को मिल रही है। आज की ऑक्यूपेंशी में भी सुधार है। ऐसे में भले ही सेकनिल्क के अनुसार बॉर्डर 2 ने 17वें दिन 0.13 करोड़ सुबह 10 बजे तक कमा लिए है। किन्तु रात तक ये कमाई 8 से 9 करोड़ तक जा सकती है।
कितना हुआ टोटल कलेक्शन
टोटल कमाई की बात करें तो, संडे के कलेक्शन से इसका भारत से नेट आंकड़ा 340 करोड़ के करीब जाने वाला है। बता दे कि, कल शनिवार को लेकर सेकनिल्क के अनुसार कलेक्शन की जो प्रारंभिक रिपोर्ट (4.25 करोड़ बदलाव हो सकता है) आई है। उससे टोटल कमाई 328.24 करोड़ भारत से हो चुकी है। जिससे अब लग रहा ये इस हफ्ते में 350 करोड़ को पार सकती है। बता दे कि, वर्ल्डवाइड ये 400 करोड़ को पार कर चुकी है।
बॉर्डर 2 हिट हुई या फ्लॉप
हिट और फ्लॉप इसके बजट पर निर्धारित करता है। जिसे इसने बहुत पहले रिकवर कर लिया है। दरअसल बजट की जो डिटेल्स आई है। उसके मुताबिक ये फिल्म हिट हो चुकी है। विकिपीडिया के अनुसार 250 करोड़ तक बजट बताया जा रहा है। ऐसे में भारत से ही इसकी प्रॉफ़िट कमाई अच्छी ख़ासी हो चुकी है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
