Dhurandhar OTT Record: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर जिसका जादू सिनेमाघरों के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आ रहा है। जहां ये बॉक्स ऑफिस की तरह ओटीटी पर रिकॉर्ड कायम कर रही है। दरअसल सिंह की ये फिल्म थिएटर से बाहर हो चुकी है। लेकिन दर्शकों पर इसका खुमारा अभी भी देखा जा रहा है। दुनिया भर के ओटीटी प्रेमियों पर इसका जादू सर चढ़कर बोल रहा है। जिससे ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नेटफ्लिक्स पर टॉप पर आ चुकी है।
Dhurandhar OTT Record
रणवीर सिंह की धुरंधर सिनेमाघरों से उतरने के बाद ओटीटी पर खूब देखी जा रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ये फिल्म नंबर 1 के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी व्यूअरशिप से हैरान कर रही है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर खूब देखा जा रहा है भारत के अलाबा विदेशों में इसे रिकॉर्ड तोड़ व्युज मिले है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में ये कई दिनों से टॉप पर बनी हुई है। इसे पाकिस्तानी ऑडीयंस की और से इसे सकारात्मक रिव्यूज मिले है।
धुरंधर को ओटीटी पर देख चुके इतने लोग
दरअसल टॉप टेन नॉन इंग्लिश मोस्ट वाच्ड फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर ने नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में इसे इसे जबरदस्त व्यूअरशिप मिली है। अभी तक धुरंधर को ओटीटी पर 7.6 मिलियन व्युज मिले है। यानि 76 लाख लोग नेटफ्लिक्स पर इसे देख चुके है। बता दे कि, सोशल मीडिया पर दुनिया भर में ओटीटी प्रेमियो की और से इसे बेहतरीन रिस्पांस मिला है।
जिसमे अक्षय खन्ना के काम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। तो वही रणवीर सिंह की इस लीड रोल फिल्म में राकेश बेदी की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया है। साथ ही संजय दत्त का दमदार रोल और अर्जुन रामपाल ने भी फिल्म में जान डाली है। यही कारण है कि, ओटीटी पर देखने के बाद दर्शक धुरंधर को लेकर शानदार रिस्पांस दे रहे है।

पाकिस्तान में छाया बॉलीवुड का जादू
धुरंधर ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में अन्य बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज देखा जा रहा है। हालांकि ये कोई नाई बात नहीं है। पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर के साथ-साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में, अजय देवगन की दे दे प्यार 2, अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3, मर्दानी 2, और यामी गौतम की हक को पाकिस्तान में खूब देखा जा रहा है।
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है
हिन्दी में सबसे ज्यादा कमाई करनी वाली फिल्म पुष्पा 2 जिसे पछाड़ते हुए ये न केवल बॉलीवुड की बल्कि एक भाषा में 1000 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली भारत की पहली फिल्म बनी है। तो वही वर्ल्डवाइड में ये महज कुछ ही भारतीय फिल्मों से पीछे है। इसका टोटल 1300 करोड़ से अधिक रहा है। ऐसे में देखना होगा 19 मार्च को रिलीज हो रहा इसका सेकंड पार्ट क्या इसी तरह से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना पाएगा।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
