O Romeo Box Office Collection Day 2: पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद शाहिद कपूर की ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के साथ ही जिस तरह से फिल्म को दर्शकों का रिस्पॉन्स मिल रहा, उससे साफ है कि, 2 दिनों में इसने पकड़ मजबूत कर रही है। खासकर आज वैलेंटाइन डे पर जहां इसे फायदा मिल रहा है।
O Romeo Box Office Collection Day 2
दरअसल आज पहले दिन की तरह ही बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मॉर्निंग शोज़ के बाद रात में ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद जिससे 10 करोड़ के करीब जा सकती है। फ़िहलाल आज की अभी तक की कमाई की बात करें तो, स्केनिल्क के अनुसार सुबह 8 बजे तक ओ रोमियो ने 0.08 करोड़ कमा लिए है।
O Romeo Day 2 Collection की लाइव रिपोर्ट
| Day 2 | 0.08 करोड़ रुपये (सुबह 8 बजे तक) |
पहले दिन कमाए इतने करोड़

कलेक्शन पर नजर डाले तो, ओ रोमियो ने कल पहले दिन उम्मीदों से अधिक कारोबार करते हुए 8.25 करोड़ ( सेकनिल्क के अनुसार प्रारंभिक अनुमान) कमाए है। । यह कमाई फिल्म की लागत और जॉनर को देखते हुए ठीक-ठाक माना जा सकता है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म को अगर रविवार का पूरा फायदा मिला, तो ये वर्किंग डेज में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
दर्शकों से मिल रहा अच्छा रिस्पांस
दर्शकों की राय फिल्म को लेकर मिलीजुली है। लेकिन ज्यादातर सकारात्मक रिस्पांस मिल रहा है। शाहिद कपूर और अन्य मुख्य कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर उनके इमोशनल और इंटेंस सीन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। जिसके दूसरे दिन वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म मिलता दिख रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर चलेगी लंबी
अब सभी की नजरें कल संडे की कमाई पर टिकी हैं। अगर पहले संडे को ओ रोमियो की कमाई में अच्छा उछाल आता है, तो ये पहले वीकेंड में मजबूत स्थिति में आ सकती है। फिलहाल, कल और आज के प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि, ये बॉक्स ऑफिस पर लंबी चल सकती है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
