Akshay Kumar की भूत बंगला फिल्म का RamJi Aake Bhala Karenge गाना होगा आज रिलीज

Bhoot Bangla Song RamJi Aake Bhala Karenge: खिलाड़ी कुमार की नेक्स्ट फिल्म भूत बंगला को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच अब दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज़ एक्टर ने दिया है। दरअसल इसका पहला गाना ‘रामजी आके भला करेंगे’ आज रिलीज होने जा रहा है। जिसको लेकर जबरदस्त उत्साह है।

भक्ति और मस्ती का होगा शानदार मिश्रण

‘रामजी आके भला करेंगे’ के टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है, यह सॉन्ग भक्ति और मस्ती का अनोखा मिश्रण होगा। सूत्रों के मुताबिक, यह गाना कहानी में एक खास मोड़ पर फिल्माया गया है, जहां हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। खबरों के अनुसार सुबह के समय सुबह 12 बजे से पहले ये गाना रिलीज होगा

फैंस को मिला तोहफा

बता दे कि, अक्षय लंबे समय से अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में करते आ रहे हैं। किन्तु हॉरर कॉमेडी फिल्म में उन्हें फिर से देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। ऐसे में फिल्म का फर्स्ट गाना रिलीज होना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

रिलीज से पहले गाने को लेकर है जबरदस्त माहौल

रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसका टीजर ट्रेंड कर रहा है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह गाना बड़ा सुपरहिट होने वाला है। मेकर्स को भी उम्मीद है कि, ये गाना फिल्म को लेकर दर्शकों को और उत्साहित करेंगा।

इस दिन होगी रिलीज

ये हॉरर कॉमेडी फिल्म अप्रैल में रिलीज के लिए तैयार है। जिसका सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को आगमन होगा, बता दे कि, प्रियदर्शन ने इस मूवी का डायरेक्शन किया है। इससे पहले ये डायरेक्टर अक्षय कुमार की हेरा फेरी, भूल भूलैया जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment