Dhurandhar 2 Trailer: अब 5 मार्च को नही, 3 मार्च को आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले जहां इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के ट्रेलर की अनुमानित रिलीज डेट 5 मार्च 2026 थी। लेकिन अब वह तारीख बदल दी गई है। नई जानकारी के मुताबिक,अब ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा

ट्रेलर रिलीज डेट में क्यो हुआ बदलाव?

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, निर्माता ट्रेलर को बड़े स्तर पर रिलीज करना चाहते हैं। इसी वजह से रिलीज डेट दो दिन पहले शिफ्ट की गई है। ताकि फिल्म को बेहतर प्रमोशन और ज्यादा ऑडियंस मिल सके। माना जा रहा है कि, ट्रेलर जमीनी स्तर पर दर्शकों की बढ़ी संख्या के बीच लॉन्च किया जाएगा

क्यों है धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त बज़?

इसके पार्ट 1 ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। जबरदस्त एक्शन, इमोशनल कहानी और शानदार किरदारों की वजह से ऑडीयंस ने फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था। ऐसे में धुरंधर के पार्ट 2 के लिए फैंस पहले से कहीं ज्यादा उत्साहित हैं।

ट्रेलर होगा शानदार

ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होने की उम्मीदें है, इंटेंस डायलॉग्स और एंटरेस्टिंग कहानी की झलक देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है इस बार फिल्म का स्केल बड़ा होगा और कहानी में कई चौंकाने वाले ट्विस्ट भी दिखाए जाएगे।

तेजी से होगा प्रमोशन

ट्रेलर लॉन्च होते ही फिल्म का प्रमोशन तेजी से किया जाएगा। इसके बाद गाने रिलीज किया जाएगा, इस बार भी कई गाने रिलीज होने वाले है। तो वही एडवांस बुकिंग 10 मार्च के बाद शुरू हो सकती है।
फ़िहलाल ट्रेलर की रिलीज डेट में हुआ यह बदलाव दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि, क्या वाकई 3 मार्च को ट्रेलर रिलीज हो सकता है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment