Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन–सानिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू, पहली तस्वीर में साथ आया पूरा परिवार

Arjun Tendulkar Wedding Ceremony: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और सानिया की शादी से पहले होने वाली रस्में शुरू हो चुकी हैं। दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। इस तस्वीर में दोनों परिवारों के लोग नजर आ रहे हैं, जिससे शादी का ये माहौल खुशनुमा नजर आ रहा है।

तस्वीर में दिखी शादी की शुरुआत

सामने आई ये ताजा तस्वीर जिसमे अर्जुन और सानिया बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर शादी से पहले की खुशी साफ नजर आ रही है। साथ ही सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी, बेटी भी इस तस्वीर में नजर आ रही है। जिससे यह साफ है कि, शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे खास लोग

जानकारी के अनुसार, प्री-वेडिंग सेरेमनी को प्राइवेट रखा गया है। इसमें परिवार के कुछ सदस्य व खास दोस्त ही शामिल हुए थे। यही वजह है कि, सामने आई तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर

जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई ये तेजी से वायरल हो रही। फैंस और शुभचिंतक अर्जुन और सानिया को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने अपने कमेंट में दोनों की जोड़ी को बेहद खूबसूरत और प्यारी बताया है।

अर्जुन-सानिया की शादी कब होगी?

बता दे कि, प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत के साथ अब सभी शादी की तारीख को लेकर काफी उत्सुक हैं। बताया जा रहा ये शादी 5 मार्च को होने वाली है। जिसमे कई बड़े नेता व अभिनेता देखने को मिलने वाले है। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी अर्जुन और सानिया की शादी में शामिल हो सकते है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment