Peddi First Look: साउथ सुपरस्टार राम चरण जिनकी नई फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हुआ हैं। जिनके लुक ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। दरअसल आज उनका जन्म दिन है ऐसे मे राम चरण ने अपने जन्म दिन पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म RC 12 का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो चुका है जिसमे वे पुष्पा अवतार मे दिख रहे है।
Table of Contents
राम चरण की Peddi First Look रिलीज
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण जिनकी 2025 की शुरुआत खास नहीं रहती फिल्म की कहानी ने फैंस को निरास किया था लेकिन इस बार एक्टर अपने फैंस का फुल मनोरंजन करने वाले है जिसकी कहानी आपके रोंगटे खड़ी कर देगी, दरअसल राम चरण की फिल्म RC 16 जिसका इंतेजार लोग अनाउंसमेंट होने से ही कर रहे है हालांकि कई समय इस फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं आ रही था। लेकिन अब इस फिल्म से सुपरस्टार राम चरण का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया है। साथ ही निर्माता ने इसका टाइटल की घोषणा की है।
रामचरण दिखे पुष्पा स्टाइल मे
तेलुगु सिनेमा की ये फिल्म दर्शको के बीच मे अनाउंसमेंट से ही चर्चा मे आ गई थी। इसे बड़े स्तर पर माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्माण किया जा रहा हैं। जो पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके है। ऐसे मे फैंस RC 16 को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड है। फ़िहलाल इस फिल्म का राम चारण का लुक रिवील हो चुका है। जिसमे वे पुष्पा राज वाले स्टाइल मे नजर आ रहे है। लुक भले ही एक्टर के लिए नया हो लेकिन इसकी तुलना फैंस अल्लु अर्जुन का पुष्पा राज वाले लुक से कर रहे है। लेकिन कुछ भी हो राम चरण के फैंस उनके इस लुक को देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
टाइटल की हुई अनाउंसमेंट
बहुप्रतीक्षित फिल्म जिसे निर्माता ने RC 16 नाम से फिल्म की घोषणा की थी। लेकिन अब शीर्षक की भी घोषणा हो चुकी है आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक इस RC 16 फिल्म का शीर्षक ‘पेड्डी’ रखा गया हैं।
पेड्डी मूवी कब होंगी रिलीज
रिलीज डेट की बात करे तो, अभी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ पर खबरों के अनुसार पेड्डी को अगले साल वर्ल्डवाइड 2026 मे रिलीज किया जा सकता है। फ़िहलाल राम चरण की इस फिल्म मे ‘जाहन्वी कपूर’ नजर आएंगी जो उनकी दूसरी साउथ फिल्म होंगी इससे पहले एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ मे काम कर चुकी है जिसे 2024 मे रिलीज किया गया था इनके अलाबा कृति शेट्टी, जगपति बाबू, दयानन्द रेड्डी जैसे अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म को बुची बाबू साना द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा जो ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उप्पेना’ दे चुके हैं। कहानी के लेखक भी यही है।
- सनी देओल की Lahore 1947 जल्द होने जा रही रिलीज
- अक्षय कुमार की Kesari 2 को लेकर एक आया बड़ा अपडेट
- Sikandar Advance Booking Collection Day 3: सलमान खान की सिकंदर ने एडवांस बुकिंग मे उड़ाया गर्दा
- Chhaava Box Office Collection Day 42: 42 वे दिन छावा ने कर डाली इतिहासिक कमाई

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।