Air India Plane Crash: हाल ही में हुई एयर इंडिया हादसे ने सभी को दुख पहुंचाया था। ये हादसा काफी भयानक था जिसमे कई लोगों की जान गई है। जिसमे एक फिल्म मेकर भी थे जिसकी अब जाकर पुष्टि हो पाई है। दरअसल इस भयानक हादसे में निर्माता महेश जीरावाला (Mahesh Jirawala) की भी मौत हो चुकी है। जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है।
एयर इंडिया हादसे की चपेट में आए महेश जीरावाला
देश के सभी लोगों को 12 जून की उस घटना ने काफी दुख पहुंचाया है। खास तौर मृतकों के परिवार वालों को जिनका परिवार उजड़ चुका है। आज भी इस हादसे के भयानक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। फ़िहलाल अब खबरें आ रही है कि, अहमदाबाद के उस खतरनाक हादसे में फिल्मी जगत के निर्माता भी शामिल थे। जिनकी मौत कि पुष्टि अब जाकर हुई है। दरअसल महेश जीरावाला जो गुजरात के लोकप्रिय फिल्म निर्माता थे। जो अब विमान हादसे की बजह से इस दुनिया में नहीं रहे है।
प्लेन में सवार नहीं थे फिल्म मेकर
बता दे कि, मशहूर फिल्ममेकर एयर इंडिया विमान की यात्रा हिस्सा नहीं थे। लेकिन फिर भी उनकी मौत उनकी इस हादसे के कारण हुई दरअसल जहा प्लेन क्रैश हुआ है खबरों के अनुसार उसी स्थान पर महेश जीरावाला थे। जिस स्थान पर प्लेन गिरा है।
इस बजह से हुआ था शक
परिवार वाले ये इस बात को मानने को तैयार नहीं थे कि, उनकी मौत इस हादसे की चपेट में आकार हुई है वे बार-बार इनकार कर रहे थे। लेकिन एक्टिवा और डीएनए रिपोर्ट की बजह से सच्चाई परिवार वालों को मानना पड़ा, दरअसल अहमदाबाद में हुई घटनास्थल में महेश की एक्टिव मिली हुई जो जाली हुई थी। साथ ही आखिरी लोकेशन मोबाइल की इस स्थान की थी। जिससे सच्चाई पता लगती रही है। इसके आलाबा डीएनए रिपोर्ट की बजह से परिवार वालों ने सच्चाई को कबूला, जिसके बाद वे शव लेने के लिए तैयार हुए है।
दो छोटे बच्चे को छोड़ गए महेश जीरावाला

जानकारी के लिए बता दे कि, फिल्म मेकर महेश जीरावाला जिनके दो छोटे-छोटे बच्चे थे। जो अब उन्हें छोड़कर चले गए, उनकी पत्नी का नाम हेतली बताया जा रहा है। जिनकी शादी को कथित तौर पर ज्यादा समय नहीं हुआ था।
महेश जीरावाला कौन थे?
ये फिल्म मेकर गुजरात के अहमदाबाद से थे। वे गुजरात फिल्मी जगत के जाने माने चेहरे थे। उनकी निर्देशित फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। उनके नाम से प्रोडक्शन हाउस भी जिसके वे सीईओ थे। ऐसा उनके इंस्टाग्राम से पता लगा है। जहा फॉलोअर्स की संख्या 5 हजार 329 थे।
ये भी पढ़े…