Drishyam 3 Teaser: जिसका इंतेजार के लिए फैंस काफी दिनों से इंतेजार में थे। उसका आज अजय देवगन (Ajay Devgn)ने ऐलान कर दिया है। दरअसल अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म दृश्यम 3 की ऑफसियाल अनाउंसमेंट कर दी है। साथ में अजय ने दर्शकों ने इसकी झलक भी दिखाई है। चलिए जानते है आखिर कब होगी रिलीज…
Drishyam 3 Teaser हुआ जारी
अजय देवगन का मौजूदा साल ज्यादा ठीक नहीं रहा है। हालांकि रैड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बिजनेस किया था। तो वही उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दे दे प्यार 2’ भी ठीक ठाक कमाई कर गई किन्तु सन ऑफ सरदार 2 और आजाद का बॉक्स ऑफिस पर हश्र काफी बुआ हुआ है। लेकिन 2026 में उनके लिए सही होगा, अगले साल उनकी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज़ होगी, खास कर दृश्यम 3 जिसका सबसे ज्यादा बज है।
अजय देवगन ने की ऑफिसियल अनाउंसमेंट
इसके दोनों पार्ट को जनता की तरफ बेशुमार प्यार मिला है। ऐसे में फैंस इस क्राइम थ्रिलर की अगली तीसरी किस्त के लिए काफी एक्साइटेड है। जिसका ऑफिसियल अनाउंसमेंट हो चुका है। जिसमे अजय देवगन फिर से उसी अवतार में नजर आ रहे है। दरअसल आज उनकी तरफ से फिल्म का अनाउंसमेंट विडियो जारी किया गया है। जिसमे उन्होंने इसकी रिलीज डेट कंफर्म कर दी है। विडियो में उनकी अवाज में सुनने को मिल रही जहां वे अपने किरदार की बीती घटना के बारे में बता रहे है।
इस बार क्लाइमेक्स होगा और भी दमदार
लगभग सभी दर्शकों को पता है दृश्यम फ्रेंचाइजी का क्लाइमेक्स कितना रोमांचक और अप्रत्याशित है इसकी पिछली किस्त की इंटरेस्टिंग कहानी और क्लाइमेक्स देख लोगों की आंखे फटी रही गई थी। माना जा रहा इस बार इसके क्लाइमेक्स में और भी जबरदस्त ट्विस्ट होने वाले है। फिल्म को और रोमांचक तरह से बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़े… Border 2: बॉर्डर 2 में हुई सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना की एंट्री, धमाकेधार होगा कैमियों
दृश्यम 3 कब होगी रिलीज
आज इसका अनाउंसमेंट टीजर के साथ रिलीज डेट आ चुकी है। जो अगले साल 2 अक्टूबर 2026 है। बता दे कि, इस बार भी अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन साथ ही रजत कपूर, इशिता दत्ता और श्रेयस तलपड़े भी नजर आएगे, तो वही डायरेक्शन पिछली किस्त की तरह अभिषेक पाटक कर रहे है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
