अभिनेता अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की रिलीज डेट आई सामने

Red 2 Movie Release Date: सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) फिर से सिनेमाघरों नजर आने वाले है उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म रेड 2 जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी तक इसका पोस्टर रिलीज नहीं किया गया था लेकिन अजय देवान ने आज रेड 2 का फर्स्ट पोस्टर रिलीज करके रिलीज डेट भी घोषित कर दी हैं। जिसमे वे फिर से अपने वही अंदाज मे नजर आ रहे है आइए जानते अजय देवगन सिनेमाघरों मे कब ला रहे है रेड 2 को।

Red 2 Movie Release Date

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जिनकी 2025 मे शुरूआत खास नहीं रही थी। जनवरी मे रिलीज हुई ‘आजाद’ ने दर्शको को निराश किया था। हालांकि फिल्म मे उनके भांजे अमन देवगन और राशा थडानी भी लीड रोल मे थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कम कमाई की है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है क्योकि रेड के सेकंड पार्ट के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है। ऐसे मे कई समय के बाद अजय देवगन ने रेड 2 से अपना लुक रिवील किया है साथ एक्टर ने पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट भी घोषित की है। जो नजदीक है दरअसल अजय देवगन के अनुसार रेड 2 को 1 मई 2025 को रिलीज किया जा रहा है। इसकी जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

रेड 2 का फर्स्ट पोस्टर

रेड 2 का पहला पोस्टर रिलीज हुआ जिसमे वे अपने पुराने अवतार मे नजर आए है जिसे हम रेड मे दिख चुके है। फिल्म मे उनका किरदार अमय पटनायक ‘आईआरएस अधिकारी’ का होंगा जो फिर से रेड मारते हुए नजर आएंगे,

कौन-कौन आएंगे नजर

बता दे कि, इस बार इसकी स्टार कास्ट मे बदलाव हुआ है रेड 2 मे अजय देवगन के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी जबकि पहले पार्ट मे पत्नी के रोल मे इलियाना डिक्रूज नजर आई थी। और सौरभ शुक्ला की जगह रितेश देशमुख ने ली है। जो फिल्म मे विलने की भूमिका मे हैं। रेड 2 का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज़ और टी-सीरीज स्टूडियोज़ ने किया है। जबकि राज कुमार गुप्ता स्वरा निर्देशित है।

जल्द होंगा टीजर रिलीज

रेड 2 1 मई को रिलीज किया जाना है ऐसे मे इसका टीजर जल्द देखने को मिल सकता है क्योकि टीजर के बाद निर्माता ट्रेलर को रिलीज करेंगे, ऐसे मे इस महीने के लास्ट मे रेड 2 का टीजर देखने को मिला सकता या फिर अप्रैल के शुरुआती हफ्ते मे रेड का टीजर का रिलीज हो सकता है। फ़िहलाल दर्शक रेड 2 की रोमांचनक कहानी के लिए काफी बेकरार है। फिल्म का टीजर/ट्रेलर दमदार निकला तो, रेड 2 का पक्का धमाल मचाने वाली हैं। ऐसे मे देखना होंगा टीजर दर्शको के बीच क्या कमाल कर पाता हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment