Akshay Kumar And Sunny Deol: अक्षय कुमार और सनी देओल एक साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले हैं। जी हा दोनों की फिल्में एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार हैं। जो मेकर्स के लिए खतरे के संकेत है। साथ ही हिट का भी संकेत इस क्लैश मे छुपा हैं।
अक्षय कुमार और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस जंग
अक्षय कुमार एक साल मे कई फिल्में करते हैं। उनकी हर तीन महीने बाद सिनेमाघरों मे फिल्म रिलीज हो जाती है। ऐसे मे किसी फिल्म से क्लैश होना नॉर्मल बात हैं। जहा इस साल भी उनकी ‘खेल खेल मे’ स्त्री 2 और वेदा से टकराए थी। लेकिन इस वार उन्हों ने फिर से सनी देओल से टक्कर ली हैं। जो चर्चा का बिषय का बनी हुई हैं।
Lahore 1947 vs Sky Force
दरअसल हम बात कर रहे हैं सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ ‘Lahore 1947’ और अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ (sky force) दोनों फिल्मों को एक साथ लाया जा रहा हैं। जहा अक्षय की स्काई फोर्स 24 जनवरी 2025 को रिलीज किया जाएंगा जबकि सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ को दो दिन बाद 26 जनवरी को रिलीज किया जाएंगा।
अक्षय कुमार ने छेड़ी जंग
बता दे की सनी देओल की गदर 2 की भारी सफलता को देखकर मेकर्स ने ‘लाहौर 1947’ की अनाउंसमेंट कर दी थी। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी घोषित हुई थी। जो 26 जनवरी हैं। लेकिन अक्षय की स्काई फोर्स को 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया जाना था। लेकीन किसी बजह से इसे पोस्टपोन कर दिया है। और अब अक्षय ने बॉक्स ऑफिस पर जंग छेड़ते हुए स्काई फोर्स को लाहौर 1947 के साथ 24 जनवरी को रिलीज करने का मन बना लिया हैं।

अक्षय और सनी के लिए लकी साबित हुआ है क्लैश
भले ही अक्षय कुमार की फिल्म का क्लैश सनी देओल की लाहौर 1947 के साथ हो रहा हो, लेकिन इससे पहले भी दोनों एक्टर का सामना बॉक्स ऑफिस पर हो चुका हैं। जिसमे अक्षय कुमार की सुपरहिट और सनी देओल की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
ये फिल्में ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ थी जिसे 2023 मे 11 अगस्त को रिलीज किया गया था। दोनों ही फिल्मों ने ऑडीयंस का दिल जीता था। कहा जा रहा है था की गदर 2 के सामने ओएमजी 2 फ्लॉप हो जाएंगी। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।
ऐसे मे अब दोनों फिर से एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाले हैं। लेकिन हर साल एक जैसा नहीं होता है। मेकर्स को सोचना चाहिए की क्लैश से सिर्फ नुकसान होता हैं। फ़िहलाल देखना होंगा की इस बार कमाई के मामले अक्षय कुमार की फिल्म बाजी मारेंगी या सनी देओल की।
दोनों फिल्में भारत पाकिस्तान पर आधारित हैं।
बता दे की दोनों ही फिल्में एक जॉनर की हैं। जहा अक्षय कुमार की स्काई फोर्स भारत और पाकिस्तान के हवाई युद्ध पर बनाई गई हैं। जिसे भारत की तरफ से सबसे घातक हमला बताया जाता हैं। इसमे हमे अक्षय कुमार, सारा अलीखान और निम्रत कौर नजर आएंगी। जिसे अभिषेक कपूर और संदीप केवलानी डायरेक्ट कर रहे हैं।
तो वही सनी देओल की लाहौर 1947 भी भारत और पाकिस्तान के ऊपर बनाया गया लेकिन ये फिल्म रिपोर्ट के अनुसार बंटवारे के ऊपर हैं। जिसमे फिर से सनी देओल गदर वाले अवतार मे दिखेंगे, बता दे की इसमे हमे सनी देओल के साथ प्रति जिंटा और करण देओल देखने को मिलेंगे इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे है।
- Pushpa 2 The Rule Release Date: Trailer, Story, Cast, Budget, Review
- Akshay Kumar Donation Auodhya: अक्षय कुमार ने दिया बंदरो के लिए दान
- Salman Khan: सलमान खान को फिर से मिली जान से मरने की धमकी, कही ये बात
- Akshay Kumar Upcoming Movies 2025: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में 2025

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।