Akshay Kumar Movies 2026: ‘वेलकम टू द जंगल’ ही नहीं बल्कि ‘हेरा फेरी 3’ भी शामिल जानिए 2026 में अक्षय कुमार कौन-कौन सी फिल्म लेकर आ रहे…

Akshay Kumar Movies 2026: अक्षय कुमार का 2026 खास होने वाला है इस साल उनकी कई बड़े फिल्में रिलीज हो रही है। फैंस को भी उनकी 2026 की फिल्मों का काफी इंतेजार है। जिसमे मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ भी शामिल है। तो वही इसके अलाबा भी खिलाड़ी कुमार इन बड़ी फिल्मों में नजर आएगे। आइए जानते 2026 में अक्षय कुमार की रिलीज होने वाली फिल्में के बारें में…

Akshay Kumar Movies 2026

90 के दशक से लेकर 2025 तक अक्षय कुमार को फिल्मों की कमी नहीं रही है। पिछले 35 साल से इंडस्ट्री में लगातार काम कर रहे है। हालांकि कुछ समय से उनकी फिल्में उतनी कामयाब नहीं हो पा रही थी। लेकिन उन्होंने लगातार फिल्में करना नहीं छोड़ा है। 2025 उनके लिए ठीक ठाक रहा है। जो 2022, 23, 24 से बेहद अच्छा है। लेकिन 2026 उनके लिए बड़ा साल बन सकता है क्योकि इस दौरान फ्रेंचाइजी फिल्में रिलीज होगी, जिनके ऐलान ने ही फैंस को उत्साहित कर दिया था।

जिससे पता चला है कि, उनकी आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर सकती है। हालांकि फिर भी फिल्म कामयाब होगी या नहीं ये तो रिलीज के दौरान ही पता चल पाएगा, चलिए अक्षय की 2026 में आने वाली फिल्मों के बारें में जान लेते है.

भूत बंगला

भूत बंगला जिसका टाइटल ही नहीं बल्कि फिल्म में काम कर रही जोड़ी भी शानदार है। इस फिल्म को अनुभवी डायरेक्टर प्रियदर्शन बना रहे है। जो कुमार के साथ कई सुपरहिट फिल्में बना चुके है। दोनों कई सालों बाद फिर से फिल्म से जुड़े है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसमे तब्बू, दिवंगत एक्टर असरानी और परेश रावल भी नजर आएगे, इसे 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

हेरा फेरी 3

2026 की अक्षय कुमार की ही नहीं बल्कि हिन्दी सिनेमा की वन द मोस्ट अवेटेड फिल्म है। जिसका क्रेज अब से नहीं बल्कि कई समय से है। ऐसे में जब से फिल्म को बनाने को लेकर इसकी आधिकारिक घोषणा की गई, तब से फैंस और भी एक्साइटेड हो चुके है। अच्छी बात ये है कि, इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग 2025 से की जा रही है। जिससे निर्माता इसे 2026 में रिलीज करेगे।

वेलकम टू द जंगल

इसके पहले पार्ट ने (2007) बॉक्स ऑफिस पर खूब गर्दा उड़ाया था। ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है ये उनकी कमाई के तौर बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। लोगों को पसंद आ गई तो, खिलाड़ी की ये फिल्म रिकॉर्ड कमाई कर सकती है। क्योकि फिल्म का क्रिसमस पर छोटा सा विडियो रिलीज किया गया था। जिसमे इंडस्ट्री के कई बड़े नाम थे। इतना ही नहीं इसमे रवीना टंडन भी थी। जिन्हें लीड अभिनेता के साथ देखने के लिए लोग बेकरार है। ये भी 2026 में रिलीज होने जा रही है।

‘हैवान’

2026 में रिलीज होने वाली उनकी हैवान भी है फिर से उनकी ये मूवी प्रियदर्शन बना रहे है। खिलाड़ी का रोल इसमे काफी खतरनाक बताया जा रहा है। जो विलेन का है। इसमे सैफ अली खान भी है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment