Akshay Kumar Performance: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में एक देशभक्ति सॉन्ग पर परफॉर्म करके फैंस का दिल जीत लिया है। केसरी फिल्म के गाने में खिलाड़ी कुमार देशभक्ति के रंग में रंगते नजर आए है। हाथ में तिरंगा और सर पर केसरी रंग की पगड़ी ये पल जिसने भी देखा है वो अक्षय का फैन हो गया।
Akshay Kumar Performance
हिन्दी सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर Akshay Kumar रोजाना चर्चाओं का हिस्सा रहते है। कभी नई फिल्म तो बही मौजूदा रिलीज फिल्मों के प्रदर्शन की बजह से लेकिन इस बार उन्होंने सभी का दिल जीत लिए है। इमोशनल गाने में उनकी देशभक्ति देख फैंस उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे है। दरअसल एक ताजा विडियो आया है। जिसमे खिलाड़ी कुमार कई लोगों के सामने अपना देशभक्ति रूप दिखा रहे है। विडियो में जबरदस्त गाना और देश की प्रति उनकी इमोशनल परफॉरर्मेंस लोगों को खूब पसंद आ रही है।
दिल छू लेने वाली परफॉरर्मेंस
बता दे कि, गुजरात के गांधीनगर में ‘मेरा देश पहले: द अंटोल्ड स्टोरी ऑफ पीएम नरेंद्र मोदी’ कार्यक्रम में नजर आए थे। ये विडियो बीते दिन शुक्रवार का है। जिसमे अक्षय कुमार का देशभक्ति का जोश देखने को मिला। विडियो में 2019 में आई Akshay Kumar की हिट फिल्म ‘केसरी’ फिल्म का गाना ‘तेरी मिट्टी’ पर बजता नजर आ रहा है। जहा उनकी देश के प्रति इमोशनल अंदाज ने कार्यक्रम में बैठे लोगों को जोश भर दिया।
उनकी प्रस्तुति इतनी दमदार थी कि, उनकी देशभक्ति को देख लोगों की आंखे में नम नजर आ रही है। खुद अक्षय भी इमोशनल दिखें। विडियो में एक्टर के हाथ में तिरंगा जिसे उन्होंने सिने से लगा रखा था। जहा उनका लुक सिंपल जिसमे भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। लुक और अपने देश के प्रति गर्व को देखकर उनके फैंस विडियो के कमेन्ट बॉक्स में उनकी तारीफ कर रहे है।
ये भी पढ़े…Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म ने 23 दिन में कमाया जबरदस्त मुनाफा, जानिए रिपोर्ट
#WATCH | Gandhinagar, Gujarat | Actor Akshay Kumar performed during the 'Mera Desh Pehle: The Untold Story Of PM Narendra Modi' event organised in GIFT City pic.twitter.com/t6ZNwu2Wr5
— ANI (@ANI) October 10, 2025
नई फिल्म का लुक हुआ रिलीज
हाल ही में अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘हैवान’ से उनके लुक रिवील हो चुका है। जिसे खुद एक्टर ने इंस्टा पर शेयर किया था। जिसमे वे गूससे में नजर आए। उनका ये रोल विलेन का होने वाला है। साथ ही इस किरदार में सकारात्मक छवि भी दिखाएं जाएगी। फिल्म सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि सैफ अलीखान भी फिल्म का हिस्सा है। दोनों की ये जोड़ी सिनेमा प्रेमी को 17 साल बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है।
ये भी पढ़े… Haiwaan First Look: अक्षय कुमार की हैवान फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, विलने अवतार में दिखें खौफनाक
अक्षय कुमार की आगामी फिल्में
अक्षय कुमार ने अपनी कई आगामी फिल्मों की शूटिंग लगभग पूरी कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है हाल ही में ‘हैवान’ फिल्म के फिल्म के लास्ट शेड्यूल के बारें में बताया तो वही ‘भूत बंगला’ की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। साथ ही ‘वेलकम टू द जंगल’ प्रोजेक्ट की शूटिंग काफी हद समाप्त हो चुकी है। हालांकि उनकी ‘हेरा फेरी 3’ प्रथम चरण में है। ये सभी फिल्में 2026 में रिलीज होगी।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।