Arvind Akela Kallu New Song: अरविंद अकेला कल्लू रोमांटिक गानों से लेकर इमोशनल गानों तक उनके हर गीत में उनकी आवाज फैंस को काफी पसंद आती है। ऐसे में रोमांटिक गानों के बीच में कल्लू इमोशनल गानों को भी रिलीज करते है। जो इस समय उनका नया सैड सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल एक्टर और सिंगर का ‘चंदा’ सॉन्ग रिलीज हुआ है। जिसके लिरिक्स और संगीत लोगों को इमोशनल कर रहे है।
Arvind Akela Kallu का चंदा सॉन्ग हुआ रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर अरविंद अकेला कल्लू जिनके म्यूजिक एल्बम को जनता खूब प्यार देती है। इनके रोमांटिक गानों का खुमार दर्शकों पर खूब देखने को मिलता है। हाल ही में रिलीज हुआ ‘काजरा कमर मे’ सॉन्ग को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। जिसे दो दिन पहले रिलीज किया गया था। किन्तु फिर से कल्लू ‘चंदा सॉन्ग’ को लेकर आए है। जो एक सैड गाना है। जिसे आज 24 अगस्त 2025 को Yashi Films चैनल पर रिलीज किया गया है।
अरविंद अकेला कल्लू नजर आए रोते हुए
कल्लू के इस सॉन्ग की स्टोरी भावुक कर देने वाली है। जिसमे लिरिक्स और संगीत इस म्यूजिक एल्बम को और इमोशनल बना रहे है। जिसके हर बोल दिल में उतर ने वाले है। जिन्हें कल्लू ने बेहतर अंदाज में गाया है। जो श्रोता को पसंद आ रहे है। विडियो में अरविंद अकेला कल्लू रोते हुए नजर आ रहे है। जहा वे अपने पत्नी के लिए दुआ मांग रहे है। गाने की ये स्टोरी दर्शकों के आंख में आंसू लाने के लिए काफी है।
लोगों ने दिया शानदार रिस्पांस
ये सॉन्ग Yashi Films चैनल पर उपलब्ध है। जहा इस गाने पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने कल्लू की आवाज को मधुर और एक्टिंग को शानदार बताया है। एक यूजर ने लिखा है ‘माइंड ब्लोइंग एक्टिंग’ एक ने लिखा ‘सुपर सॉन्ग’ जबकि एक ने लिखा ‘वेरी नाइस सॉन्ग’ इस तरह के कई कमेन्ट आ रहे है।
गाने के बारें में
इस भोजपुरी सॉन्ग में लिरिक्स छोटू यादव के है। और ‘चंदा’ गाने में संगीत भी छोटू यादव का है। जिसमे आवाज कल्लू की है। जानकारी के लिए बता दे कि, इससे पहले कल्लू के ‘टोहार कातिल बा फिगर’ ‘राजा जी के तुरल’ ‘मेहरी बिया कमाल के’ और ‘देशी बियाह गीत’ जैसे अन्य म्यूजिक एल्बम रिलीज हो चुके है।
Disclaimer: ये लेख अरविंद अकेला कल्लू के ‘चंदा’ म्यूजिक चैनल पर आधारित है। जिसमे इस गाने से जुड़ी जानकारी पाठकों के लिए दी गई है। गाने के सभी राइट्स निर्माता के पास है।
ये भी पढ़े…
- Top 10 Bhojpuri Song List 2025: 2025 के 10 भोजपुरी सॉन्ग जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचाया है धमाल
- Bhojpuri Top Song: भोजपुरी के 5 सॉन्ग छा गए सोशल मीडिया पर
- Pawan Singh Shankara Song: पवन सिंह का शंकरा सॉन्ग हुआ रिलीज, दर्शकों से मिल रहा प्यार

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।