Atal Pension Yojana 2026: बुढापे में आर्थिक मदद हर किसी के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बुढ़ापे के बारें में सोच रहे है तो आपके के लिए अटल पेंशन योजना एक बेहतरीन विकल्प है। इस योजना से जुड़कर आप अपने आने वाले समय को सुरक्षित कर सकते है।
Atal Pension Yojana 2026: योजना क्या है?
हर व्यक्ति आज अपना आने वाला कल के बारें में सोच रहा है। जिससे वे कमाने के साथ-साथ पैसा बचाते भी है। इसके लिए वे बैंक खाता चुनते है। जबकि कुछ लोग एसआईपी या एफ़डी करवाते है। लेकिन इसी तरह अटल पेंशन योजना है जिसे सरकार की और से चलाया जाता है। मौजूदा समय इस योजना से काफी लोग जुड़े हुए है। ये एक स्कीम है। जिसका फायदा लेने के लिए आपको पहले कुछ सालों तक निवेश करना होगा, उसके बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
दरअसल इसका उद्देश्य व्यक्ति की 60 साल उम्र होने के बाद लोगों को हर महीने पेंशन के रूप में पैसा देना है। लेकिन इसके लिए आपको 20 सालों तक निवेश करना होगा, जिसके बाद हर महीने में 5000 रुपये खाते में आएगे, पर योजना में कुछ प्रीमियम होते है। उसके हिसाब से आपको पेंशन मिलेगी।
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है
उम्र के हिसाब से सरकार ने अलग-अलग प्रीमियम रखे है। जो निम्न प्रकार है
- यदि आप की उम्र 30 साल है तो आपको 20 साल तक प्रति महीने 577 रुपये वाला प्रीमियम लेने होगा, उसके बाद आपको हर महने 5000 रुपये खाते में आएगे।
- ऐसे ही एक प्रीमियम 210 रुपये वाला है। जिसे आपको 18 साल हर महीने जमा करना होगा, उसके बाद आपको प्रति महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
- इससे कम वाले प्रीमियम भी है। जिसे जमा करने के बाद आपको हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये प्रति महीने मिला करेगे। हालांकि पेंशन व्यक्ति को 60 साल की उम्र के बाद ही मिलेगे।
इस योजना से कौन जुड़ सकते है
- सबसे जरूरी ये है कि, आवेदन करने वाली व्यक्ति की उम्र 18 से 40 साल होने चाहिए
- भारत का नागरिक हो, साथ ही यदि आप सरकार को टैक्स देते है तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
- बैंक खाता होना जरूरी है
योजना के फायदे
- हर महीने निवेश काफी कम
- सरकार की और से हर महीने गारंटीड पेंशन
- मौत हो जाती है तो, लाभ पति/पत्नी को मिलेगा
- गरीबों और मजदूरों के लिए आर्थिक तौर पर सुरक्षित भविष्य
यह योजना किन लोगों के लिए सही है
- छोटे किसान
- गरीब परिवार
- मजदूरों
- प्राइवेट काम करने वाले व्यक्ति
- जिनके पास भविष्य के लिए किसी चीज की आमदनी न हो
Note: ये योजना इन लोगों के लिए बुढ़ापे में बेहद फायदेमंद साबित होगी।
ये भी पढ़े… Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana: गरीब परिवारों को सरकार से मिल रही बड़ी राहत
योजन में आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको नजदीकी शाखा में जाना होगा
- अटल पेंशन योजना का फॉर्म लेना होगा
- अपने हिसाब से पेंशन चुने
- भरने के बाद अपनी आईडी बैंक को दे
इसके बाद से ही हर महीने आपके अकाउंट से प्रीमियर राशि आपके पेंशन के अनुसार कटती रहेगी।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
