Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की जाट और केसरी 2 को बागी 4 ने चटाई धूल जानिए कमाई

Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: टाइगर श्राफ की फिल्म कई सिनेमा प्रेमियों के दिल जीत रही है। दर्शकों के शानदार रिस्पांस के कारण बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। पहले दिन दिन फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। जिससे सनी देओल की इस साल रिलीज हुई जाट और अक्षय कुमार की केसरी 2 को बागी 4 ने धूल चटा दी है। जो टाइगर श्राफ की फिल्म के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति को दर्शाता है क्योकि आज फिर से बागी 4 का मौजूदा फिल्मों से अधिक जलबा देखने को मिल रहा है। आज सेकंड है चलिए जानते है Baaghi 4 Day 2 Collection कितना कर चुकी है।

Baaghi 4 Box Office Collection- डे 2 की रिपोर्ट

हिन्दी सिनेमा के दो कलाकारों की भिड़ंत जिसमे एक्शन और इमोशनल भरी कहानी दर्शकों पर शानदार छाप छोड़ती दिख रही है। दरअसल बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त को लोगों का सकारात्मक साथ मिलता नजर आ रहा है। सिनेमाघरों में निकल रहे दर्शकों ने बागी 4 में टाइगर श्राफ की परफॉरर्मेंस और संजय दत्त का डेंजर किरदार से प्रसन्न नजर आए है। जिसमे स्टोरी अनएक्सपेक्टेड और रोमांचक लगी है। ऐसे में दर्शकों से मिल रहे शानदार प्रतिक्रिया की बजह बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जिसे पहले दिन सटीक ओपनिंग मिली है।

बागी 4 ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

पहले दिन टाइगर श्राफ की फिल्म को शानदार शुरुआत मिली है। जिससे टाइगर श्राफ की झोली में एक और हिट की एंट्री हो सकती है। जिसके लिए एक्टर काफी समय से इंतेजार कर रहे है। दरअसल बागी 4 ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों से अधिक कलेक्शन किया है। जिसमे सन ऑफ सरदार 2 भी है। दरअसल पहले दिन 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है। जो सन ऑफ सरदार 2, जाट, केसरी से भी अधिक है। जिनके हमने नीचे कलेक्शन बताए है।

Baaghi 4 Box Office Collection Day 2

Baaghi 4 Box Office Collection Day 2

पहले दिन अपेक्षित कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी बागी 4 प्रभावशाली स्थिति में नजर आ रही है। जो भले ही इसका सामना वॉर 2 और नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के साथ हुआ है। किन्तु फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और ऑडीयंस की लाजवाब प्रतिक्रिया इसे दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर किंग बना रही है। बागी 4 ने सेकंड डे पर 9.25 करोड़ की कमाई की।

डेनेट कलेक्शन
डे 112 करोड़ रुपये
डे 29.25 करोड़ रुपये

बागी 4 ने जाट और केसरी 2 को चटाई धूल

टाइगर श्राफ की इस फिल्म ने 2025 की कई फिल्मों को पहले दिन पछाड़ दिया है। जिसमे बड़ी फिल्म जाट और केसरी का नाम भी शामिल है। दरअसल केसरी 2 और जाट ने बागी 4 से कम कलेक्शन किया था। जिनका कलेक्शन सेकनिल्क के अनुसार 10 करोड़ से नीचे रहा था। सनी देओल की जाट 2 मंथ पहले 10 अप्रैल को पहले दिन 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। केसरी 2 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी। जिसकी कमाई 7.75 करोड़ थी। ऐसे में सभी की निगाहें बागी 4 के दूसरे दिन के कलेक्शन पर है। जहा ये दबदबा दिखा रही है।

Disclaimer: ध्यान दे लेख में कलेक्शन की रिपोर्ट सेकनिल्क के अनुसार बताई गई। जिसमे बागी 4 के 2 दिनों के आंकड़े है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment