Bhoot Bangla New Release Date: भूत बंगला से सिनेमाघरों में लगने वाली है भीड़ पोस्टर के जरिए किया नई रिलीज डेट का खुलासा

Bhoot Bangla New Release Date: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। जिसको लेकर पहले भी उम्मीदें लगाई जा रही थी। किन्तु अब फायनली फिल्म मेकर्स की और से एक बड़ा फैसला लिया गया है। ‘भूत बंगला’ 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने वाली थी। अब एक नई आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। आइए जानते है नई रिलीज डेट क्या है…

Bhoot Bangla New Release Date

अक्षय कुमार फिर से अपने कॉमेडी वाले अवतार में धीरे-धीरे बापस आ रहे है। जो उन्हें फिर से हिट का टैग दिला दिला सकता है। बीते साल 2025 में भी उनकी कॉमेडी फिल्मों का जलबा रहा है जॉली एलएलबी 3 और हाउसफुल 5 ने मोटे पैसे छापे है। ऐसे में 2026 भी उनकी कॉमेडी फिल्में आने वाली है। जिसका इंतेजार फैंस को बहुत ज्यादा है क्योकि उनकी फिल्मों का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे है। जो भूल भुलैया और हेरा फेरी जैसी क्लासिकल फिल्म बना चुके है।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ और हेरा फेरी 3 है जिसमे हॉरर कॉमेडी फिल्म साल के शुरुआत में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को और पीछे कर दिया है। ये अहम फैसला बीती रात लिया गया है।

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की बदली रिलीज डेट

2024 में जब अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म घोषणा की थी। तब फैंस काफी उत्साहित हुए थे। अक्षय-प्रियदर्शन को एक साथ देखकर लोगों के बीच में फिल्म की अनाउंसमेंट ने ही खूब चर्चा बटोरी थी। कुछ समय बाद एक्टर ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान किया था जो 2 अप्रैल 2026 थी। लेकिन अब निर्माता ने बड़ा फैसला लेकर रिलीज डेट बदल दी गई है। बीती रात फिल्म मेकर्स ने नई रिलीज डेट की घोषणा की है।

निर्माता की आधिकारिक घोषणा के अनुसार ये 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। दरअसल 7 जनवरी देर रात को एक फिल्म का पोस्टर के जरिए इसका खुलासा किया गया है।

आखिर क्यो लिया गया रिलीज डेट बदलने का फैसला

बता दे कि, निर्माता ने रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का कारण नहीं बताया है। किन्तु फिल्म की रिलीज डेट क्यो टली है इसको लेकर केवल ही कारण बताया जा रहा है। वो है धुरंधर 2, कई दिनों से खबरे चल रही थी। धुरंधर 2 की बजह से अक्षय अपनी फिल्म को पीछे हटा सकते है। ऐसे में ये बात बिलकुल सही निकली, जो एक अच्छा फैसला भी है।

क्योकि यदि धुरंधर 2 का क्रेज पहले पार्ट से ही बना हुआ है। ये 19 मार्च को रिलीज होगी, जहां पहले भूत बंगला 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। जो महज कुछ दिनों का अंतर था। जिसकी बजह से खिलाड़ी कुमार की फिल्म के बिजनेस पर असर पहुंचता।

ये भी पढ़े… Dhurandhar Box Office Collection Day 35: धीमी कमाई के बावजूद धुरंधर 850 करोड़ की और, जनिए 35वें दिन के कलेक्शन

कौन कौन आएगे नजर

अक्षय कुमार की इस फिल्म में दिवंगत एक्टर असरानी, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल भी नजर आएगे, प्रियदर्शन के निर्दशन में बन रही फिल्म का निर्माण एकता कपूर कर रही है। फिल्म काला जादू पर आधारित हो सकती है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment