Border 2 Advance Booking Collection Day 1: एडवांस बुकिंग की शुरू हुए अभी कुछ घंटे भी नहीं हुए है लेकिन इसने उम्मीदों के अनुसार रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। जी हा आज एडवांस शुरू होते ही इसने कमाल का प्रदर्शन स्टार्ट कर दिया है। जिससे एक झटके में ही अक्षय कुमार की फिल्म के अंतिम एडवांस बुकिंग के आंकड़े पीछे हो चुके है। चलिए जानते है Border 2 Advance Booking Collection कितनी हो चुकी है।
Border 2 Advance Booking Collection Day 1 की रिपोर्ट
सभी सिनेमा प्रेमी इस समय काफी उत्साहित है। सनी देओल की देशभक्ति फिल्म ने रिलीज से पहले दर्शकों के बीच में जो उत्सुकता पैदा की है। वो रिलीज से पहले एक बड़ी सफलता का संकेत देता है। ऐसा अंदाजा इसके जमीनी स्तर के माहौल को देखकर ही नहीं बल्कि अग्रिम बुकिंग देखकर पता लगया जा सकता है। जहां इसने रिलीज से पहले बड़े कारनामे करने शुरू कर दिए है।
दरअसल काफी दिनों के इंतेजार के बाद फायनली आज निर्माता की और से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। जहां इसने शुरुआती झटके में ही अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ की टोटल एडवांस बुकिंग को पीछे कर दिया है। हैरानी की बात ये है कि, कुछ ही देर में कमाई करोड़ो में हो चुकी है। जो दर्शकों में भारी जोश को दिखाता है। आइए जानते है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
Border 2 Advance Booking Collection- हो चुके करोड़ में
सनी देओल लीड रोल फिल्म बॉर्डर 2 आज से एडवांस बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। जहां इसे जोरदार शुरुआत मिली है। दरआल कोइमोई कि रिपोर्ट के अनुसार इसने 56 हजार टिकट अभी तक बेच दिए है। जिससे बॉर्डर 2 ने रिलीज से पहले ही 1.94 करोड़ कमा लिए है। इसने 28 हजार टिकट पीवीआर, आईएनओएक्स, सिनेपोलिस से बेचे है। हालांकि ये आंकड़े कुछ ही समय का है।
एडवांस बुकिंग में प्रतिघंटे बड़ा उछाल देखा जा रहा है। जिससे आज 19 जनवरी को एडवांस बुकिंग से तगड़ी कमाई कर सकती है। हालांकि अभी रिलीज में चार दिन बचे हुए हुए है। माना जा रहा ये अग्रिम बुकिंग से उम्मीदों से भी अधिक प्रदर्शन कर सकती है।

अक्षय कुमार की फिल्म हुई पीछे
एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इसने रिकॉर्ड बनाते हुए अक्षय कुमार की केसरी 2 जिसका अंतिम एडवांस बुकिंग कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार 1.84 का था। जिसे बॉर्डर ने कुछ घंटों के भीतर पार कर दिया है। आज पहले दिन ही ये 2025 में रिलीज हुई अजय देवगन की SOS 2 की टोटल एडवांस बुकिंग ( 2.77 करोड़) बागी 4 (2.85 करोड़) इतना ही नहीं खुद सनी देओल की जाट (2.59 करोड़) को पीछे कर देगी।
ये भी पढ़े… Dhurandhar 2 Teaser: इंतेजार खत्म! धुरंधर 2 का टीजर होगा बॉर्डर 2 के साथ रिलीज जानिए नई अपडेट
बॉर्डर 2 के बारें में
1971 युद्ध पर आधारित बताई जा रही ये फिल्म 5 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी, जो अब तक की सबसे बड़ी रिलीज का टैग अपने नाम करेंगी, फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट, कहानी निधि दत्ता और निर्माण टी सीरीज फिल्म्स के साथ JP फिल्म्स ने किया है। इसे 4 दिन बाद 23 जनवरी को सिनेमाघरों में उतारा जा रहा है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
