De De Pyaar De 2 Box Office: अजय देवगन की मूवी ‘दे दे प्यार 2’ इस समय खूब पसंद की जा रही है। इसे रिलीज 5 दिन हो चुके है। बॉक्स ऑफिस पर अजय की इस फिल्म में उछाल देखा गया है। जिससे DDPD 2 की टोटल कमाई पहले बेहतर हो चुकी है। चलिए जानते है अजय देवगन-रकुल प्रीत सिंह की मूवी ने भारत समेत दुनिया भर से कितने कमाई कर चुकी है।
De De Pyaar De 2- 5वें दिन आया उछाल
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जिनकी पिछले फिल्म को भले ही दर्शकों से निगेटिव रिस्पांस मिला था। लेकिन इस बार इस लेटेस्ट फिल्म की खूब प्रशंसा की जा रही है। दरअसल कुछ समय सन ऑफ सरदार 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसे न तो ऑडीयंस ने पसंद किया था और ही नहीं ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखा पाई थी।
किन्तु उनकी ‘दे दे प्यार 2’ दर्शकों के दिल जीत रही है। सोशल मीडिया पर इसके शानदार गाने और कलाकारों के अभिनय की लगातार तारीफ की जा रही है। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर गिरावट के बाद फिर से उछाल आया है। चलिए बताते है अजय की ‘DDPD 2’ की टोटल कमाई।
‘दे दे प्यार 2’ ने कितना कलेक्शन किया है?
दरआल सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 5वें दिन अजय और रकुल की इस फिल्म में उछाल आया है। जहां चौथे दिन 69.09 % की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। किन्तु फिल्म ने अगले ही दिन 17.65% का उछाल दिखाकर 5 करोड़ कमाए, जिससे फिल्म ने एक ये भी संकेत दिया है कि, ये लंबे समय सिनेमाघरों में टिकी रहेगी। बता दे कि, कल रात में शोज में 28.91% ऑक्यूपेंशी थी। जो सुबह, दोपहर और शाम के शोज में सबसे ज्यादा थी।

दुनिया भर से कितनी कमाई की
पहले दिन महज 8.75 करोड़ से शुरुआत जो भले ही धीमी और कमजोर थी किन्तु वीकेंड से 26 करोड़ कमाकार इसने बिजनेस के लिहाज से सकारात्मक रिस्पांस दिया था। लेकिन इसके बाद फिल्म संघर्ष करने लगी थी। हालांकि 5वें दिन की शानदार कमाई से सेकनिल्क के अनुसार अजय देवगन की ‘दे दे प्यार 2’ 44 करोड़ रुपये 5 दिनों से कमा चुकी है। इसी के साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने बड़ी बढ़त ली है। यहाँ से टोटल कमाई 67 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है।
फिल्म के बारें में महत्वपूर्ण
साल 2019 में अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ रिलीज हुई थी। ऐसे में सिनेमाघरों में मौजूदा ये लेटेस्ट मूवी इसकी दूसरी किस्त है। जिसमे दो अनुभवी कलाकार आर माधवन, जाफेरी की एंट्री हुई है। इनके अलाबा गौतमी कपूर और मिज़ान जाफेरी भी है। लीड भूमिका में फिर से अजय और रकुल की हिट जोड़ी नजर आई है। दर्शकों के शानदार रिस्पांस को देखकर लग रहा है ‘दे दे प्यार 2’ अपने लाइफटाइम में बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने में सफल हो सकती है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
