De De Pyaar De Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म हर बार की तरह फिर से वर्किंग डेज में संघर्ष कर रही है। पहले रविवार के बाद ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में बहुत बड़ी गिरावट आई थी। दरअसल सोमवार को अजय देवगन की फिल्म अच्छे आंकड़े को टच करने में विफल रही है। ऐसे में आज अजय-रकुल की फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े आ चुके है चलिए जानते है De De Pyaar De 2 Day 5 Collection कितना हुआ है।
De De Pyaar De Box Office Collection- कल रही इतनी कमाई
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह को ये मूवी वीकेंड में शानदार कमाई कर चुकी है। हालांकि धीमी शुरुआत से फिल्म का टोटल भारतीय कलेक्शन 50 करोड़ से पीछे है। दरअसल ‘दे दे प्यार 2’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर महज 8 करोड़ 75 लाख से हुई थी।
किन्तु देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जबरदस्त कैमिस्ट्री और आर माधवन का शानदार अभिनय के साथ इसकी रोमांचक कहानी देखकर अगले ही दिन फिल्म ने 40% का उछाल दिखाया गया था। जहां इसने 12.25 करोड़ कमाए संडे को 13.75 करोड़ किन्तु सोमवार को DDPD 2 बॉक्स ऑफिस पर महज 4.25 करोड़ पर ही सिमटी है।
De De Pyaar De Box Office Collection Day 5

जबकि आज 5वें दिन पर नजर डाले तो, धीमी ऑक्यूपेंशी के साथ आज भी ये कमजोर है। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर कुछ बदलाव देखने को नहीं मिल रहा, दरअसल अजय देवगन की ‘दे दे प्यार 2’ ने आज 5वां दिन 5 करोड़ की कमाई की।
हिट होने के लिए करनी होगी मोटी कमाई
सफलता को हासिल करना है तो, रोजना इसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योकि लागत कथित तौर पर 100 करोड़ की है। ऐसे में DDPD 2 अभी तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 44 करोड़ की ही कमाई कर पाई है। बजट की भरपाई करने के लिए इसे रोजाना दमदार कमाई करनी होगी।
दुनिया भर से हो चुकी इतनी कमाई
देश से बाहर ओवरसीज से अजय की ‘दे दे प्यार 2’ 12 करोड़ से अधिक कमा चुकी है। जल्द ही दुनिया भर से ये 60 करोड़ के आंकड़े को पार करने की और है।
वर्ल्डवाइड कमाई: 59.25 करोड़
Note: लेख में उपलब्ध सेकनिल्क के अनुसार ‘दे दे प्यार 2’ के 5 दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े बताए गए है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
