Dharmendra: तेजी से एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमे सुपरस्टार धर्मेन्द्र हाथ जोड़कर पैपराजी के सामने कार में बैटने की विनती कर रहे है। ये विडियो देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया है। लोग उनके इस व्यवहार की खूब तारीफ कर रहे है। आइए जानते वायरल विडियो के बारें में।
विडियो में धर्मेंद्र ने जोड़े हाथ
फिल्म इंडस्ट्री में अपने हैंडसम लुक और बेहतरीन अभिनय से हीमेन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले धर्मेंद्र जिन्हों ने कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है। अपने टाइम पर उन्होंने अपने हैंडसम लुक से कई लड़कियों को दीवाना बनाया है। हालांकि अब भारतीय सिनेमा के ये सुपरस्टार 89 साल का हो चुका है। लेकिन इस उम्र में भी वे फिल्मों से दूर नहीं रहते, फिल्म ऑफर होते ही वे काम करना स्टार्ट कर देते है। जो हम पिछले समय देख चुके है।
फ़िहलाल उम्र भी एक चीज होती है जो धीरे-धीरे आदमी को मुरझा देती है। दरअसल धर्मेंद्र जी का एक विडियो वायरल हुआ है। जिसे देखकर आप भी कहेंगे फिल्मी दुनिया का हीमैन अब कम ज़ोर होते जा रहा है।
विडियो में क्या है?
सुपरस्टार धर्मेंद्र विडियो में काफी कमजोर लग रहे है उनके हाव भाव बता रहे है कि, वे अब काफी कमजोर हो चुके है। विडियो में एक्टर के इर्द गिर्द कई लोग नजर आ रहे है इस दौरान उन्हें परेशानी का समाना करना पड़ा है क्योकि विडियो में पैपराजी की भीड़ होने से वे बहा से निकल ने की कोशिश कर रहे है। एक्टर कार में बैठना चाहते है जिसके लिए सुपरस्टार हाथ भी जोड़ रहे है। यही अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
लोगों ने क्या है?
विडियो में फैंस उनके इस व्यवहार को देखकर उनकी काफी प्रशंसा कर रहे है। एक लिखा, ‘इतनी उम्र में भी इतना अच्छा व्यवहार लव यू सुपरस्टार’ एक लिखा, ‘ओल्ड इज गोल्ड’ एक ने लिखा 100 साल जिए धर्म पाजी।
पिछले साल दिखे है हिट फिल्म में
बता दे कि, पिछले कुछ समय में उन्होंने 2 फिल्मों में काम किया है। साल 2023 में रिलीज हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ एक्टर ने खूब सुर्खियों बटोरी थी। रणवीर सिंह की ये फिल्म हिट रही थी। साथ ही पिछले साल रिलीज हुई ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ शाहिद कपूर की ये फिल्म भी हिट हुई थी। जिसके बाद धर्मेंद्र पाजी दिखे नहीं है।
ये भी पढ़े…
- Raid 2 Box Office Collection Day 38: हाउसफुल 5 के सामने भी नहीं झुक पाई रैड 2, कमाई में आया उछाल
- Housefull 5 Box Office Collection Day 3: हाउसफुल 5 पहले संडे को दोड़ी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से
- Housefull 5: जाने अक्षय कुमार की कितनी फिल्मों ने भारत से नेट 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।