Dhurandhar 2 Teaser Update: इंतेजार खत्म रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर कब रिलीज हो रहा है। इसके लिए निर्माता ने बड़ा प्लान किया है। जो बॉर्डर 2 के साथ बड़े स्तर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जानिए नीचे पूरी अपडेट
Dhurandhar 2 Teaser होगा सिनेमाघरों में रिलीज
हिन्दी सिनेमा में इतिहास रचने वाली धुरंधर जिसके दूसरे पार्ट का सिनेमा प्रेमियों को काफी इंतेजार है। ये फिल्म यश की टॉक्सिक से टक्कर लेगी जिसका हाल ही के टीजर रिलीज ने दर्शकों को अपने और आकर्षित कर किया है। लेकिन अब धुरंधर के टीजर की बारी है। जिसके लिए दर्शक बड़ी संख्या में इंतेजार कर रहे है। लेकिन अब ये बड़ी प्रतीक्षा खत्म होने वाली है। क्योकि खुशखबरी आ चुकी है। दरअसल 4 दिन बार इसका टीजर रिलीज होने वाला है। पर इसके लिए निर्माता ने एक रणनीतिक प्लान बनाया है। जिससे फिल्म को बड़े पैमाने पर लोकप्रियता मिलेगी।
बॉर्डर 2 के साथ धुरंधर का टीजर होगा रिलीज
जी हा निर्माता ने फिर एक शानदार योजना बनाई है। खबरों के अनुसार धुरंधर 2 का टीजर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ रिलीज हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये टीजर दर्शकों को पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि बॉर्डर 2 के साथ अटैच किया गया है। यानि ये पहले आपको सिनेमाहॉल में जाकर देखने को मिलेगा, उसके बाद ये यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा, हालांकि निर्माता ऐसी अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
बता दे कि, फिल्म निर्माताओं का ये मास्टर प्लान पहले भी आजमाया जा चुका है। ऐसे करने से फिल्म को व्यापक स्तर पर लोकप्रियता मिलती है। खुद सनी देओल की एक्शन थ्रिलर ‘जाट’ का टीजर अल्लु अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ले साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। जिससे जाट मूवी की और हाइप दर्शकों के बीच में और ज्यादा क्रिएट हुई थी।
धुरंधर 2 का पहला टीजर
#Dhurandhar Part II teaser with Aaahh Men! 🔥
— Fozzy (@fozzywrites) December 28, 2025
This track lifts the sequel to an entirely different league.@AdityaDharFilms I @RanveerOfficial pic.twitter.com/AMWGaLUQp6
बॉर्डर 2 के साथ टीजर होकर धुरंधर 2 को मिलेगा बड़ा फायदा
यदि धुरंधर 2 का टीजर दर्शकों को 23 जनवरी को बॉर्डर 2 के साथ दिखाया जाता है तो, इससे निर्माता को बड़ा फायदा होगा क्योकि, बॉर्डर 2 को देश में सबसे बड़े स्तर पर लगभग 5000 स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड, इतने बड़े पैमाने पर जब बॉर्डर 2 के साथ धुरंधर 2 का टीजर दर्शकों को दिखाया जाएगा, तो इसकी पॉपुलैरिटी में बड़ा उछाल आएगा।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
निर्माता के अनुसार धुरंधर ने कल संडे को इंडिया और न्यूजीलैंड का तीसरे ODI मैच के बावजूद 4.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है। जिससे कलेक्शन केवल हिन्दी से ही 879.75 करोड़ हो चुका है। ये फिल्म 900 करोड़ की और इशारा दे रही किन्तु बॉर्डर 2 की बजह से 900 करोड़ के इतिहासिक क्लब में जाना मुश्किल दिख रहा है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
