Dhurandhar Box Office Collection Day 27: धुरंधर का जलबा कम होते हुए नजर नहीं आ रहा है फिल्म ने अच्छा खास समय सिनेमाघरों में बिता लिया है। परंतु कमाई अभी भी डबल डिजिट में है। जबकि इस समय सिनेमाघरों में ये वर्किंग डेज में चल रही है। उसके उपरांत भी मूवी की कमाई में कोई बड़ा ड्रॉप आते हुए नजर नहीं आ रहा है। कल के शानदार आंकड़े के साथ आज भी इसकी बॉक्स ऑफिस पर परफॉरर्मेंस शानदार है। चलिए जानते है Dhurandhar Day 27 Collection कलेक्शन कितना हो चुका है।
Dhurandhar Box Office Collection: 800 करोड़ से थोड़ी दूर
2025 में तीन फिल्में ऐसी रिलीज हुई है। जिसने बॉलीवुड का जबरदस्त कमबैक करा दिया है। जिन्होंने अपनी कमाई से इतिहास भी रचा है। पहले फरवरी 2025 में छावा ने अपनी रिकॉर्ड कमाई से इतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। उसके बाद छोटे बजट की ‘सैयारा’ ने धुआंधार कमाई करते हुए कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए थे। उसके बाद 2025 के लास्ट में धुरंधर जिसने अपनी ब्लॉकबस्टर कमाई से हिन्दी सिनेमा में एक नए युग की शुरुआत कर दी है।
ऐसा इसकी कमाई को देखकर कहना सही है। क्योकि जिस तेजी से भाग रही है। ये सिंगल भाषा में 800 करोड़ के क्लब से कुछ ही दूर है। तो वही दुनिया भर में भी ये 1200 करोड़ के क्लब से ज्यादा दूर नहीं है। फ़िहलाल रोजाना जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए ये अपने लाइफटाइम तक कहा तक जाएगी, अभी भी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। क्योकि चौथे हफ्ते के वर्किंग डेज में भी ये डबल डिजिट में कमाई कर रही है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 27
फ़िहलाल धुरंधर का आज सिनेमाघरों में रिलीज का 27वां दिन है। ऐसे में इतना समय बिताने के बावजूद भी ये नई फिल्मों पर भारी पड़ रही है। ‘अवतार 3’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ इन दोनो के सामने भी ये 12.4 करोड़ की कमाई कर गई।
750 करोड़ को किया पार
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ के ये और नजदीक आ चुकी है। बता दे कि, कल भी इसने मोटी कमाई की थी। 26वें दिन के आंकड़े आए है जो 12.6 करोड़ के रहे है। ऐसे भारत से नेट कलेक्शन धुरंधर 27 दिनों से 766 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
नई साल पर करेगी फिर से तगड़ी कमाई
ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि, धुरंधर की कमाई में नई साल के दौरान बड़ा उछाल आने वाला है। क्योकि छुट्टी और साल का नया दिन है इस दिन लोगों का झुकाब सिनेमाघरों की और ज्यादा रहता है। जिसे देखते हुए धुरंधर कल नए साल पर मोटी कमाई कर सकती है। फ़िहलाल देखना ये है कि, सिंह की ये फिल्म कितनी जल्दी 800 करोड़ के क्लब में शामिल होगी।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
