Dhurandhar Box Office Collection Day 29: ये फिल्म 800 करोड़ की और नहीं बल्कि 900 करोड़ के नजदीक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जा सकती है। दरअसल कल फिर से धुरंधर ने अपनी कमाई से धमाका कर दिया है। कल न्यू ईयर था। जहां इसने फिर से पुष्पा 2 को बड़े मार्जन से पीछे किया है। बता दे कि, पुष्पा 2 भी 2024 में 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी।
इस साउथ फिल्म ने भी अपने न्यू ईयर पर धमाल मचा दिया था। लेकिन धुरंधर इससे चार कदम आगे निकली, आइए जानते नए साल के कलेक्शन साथ ही आज Dhurandhar Day 29 Collection कितना हो चुका है।
Dhurandhar न्यू ईयर किया धमाका
रणवीर सिंह की फिल्म का हर दिन नया कारनामा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है रिलीज हुए आज 29 दिनों का समय हो चुका है। लेकिन कमाई डबल डिजिट में ही रही है। जबकि कार्तिक आर्यन की फिल्म रिलीज हो चुकी थी। लेकिन हर बढ़ते दिन इसने कमाई की रफ्तार कम नहीं की है। कल भी इसने बड़ा कारनामा किया है। दरअसल कल न्यू ईयर के दिन धुरंधर 17.6 करोड़का जबरदस्त बिजनेस कर गई।
पुष्पा 2 को नए साल पर पछाड़ा
जो दिखाता है कि, रणवीर की ये मूवी हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ कमाने वाली पुष्पा 2 से कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है। कल भी पुष्पा 2 इससे पिछड़ चुकी है। दरअसल एक साल पहले 1 जनवरी 2025 को पुष्पा 2 का हिन्दी कलेक्शन 9.5 करोड़ का रहा था। जो धुरंधर के मुकाबले काफी कम है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 29

अगर बात करें धुरंधर के 29वें दिन के कलेक्शन की तो, इसकी शुरुआत जबरदस्त नजर आ है। जो 10 करोड़ की और है बता दे कि, धुरंधर ने आज अपने पांच हफ्ते में कदम रख दिया है। जिससे कल शनिवार और फिर संडे को फर्स्ट जनवरी की तरह उछाल देखने को मिल सकता है। इसने 29वें दिन 9.7 करोड़ कमाए।
टोटल हुई इतनी कमाई
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 800 करोड़ से कुछ करोड़ दूर है। क्योकि कल की मोटी कमाई से हिन्दी नेट कलेक्शन 783 करोड़ तक पहुँच चुका है। सिंह की धुरंधर ने 29 दिनों से 794 करोड़ की कमाई कर ली है। फ़िहलाल 800 करोड़ के आंकड़ो को तो ये बहुत आसानी हासिल कर रही है। अब देखना होगा क्या धुरंधर सिंगल भाषा से 900 करोड़ के करीब जा सकती है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
