Dhurandhar Box Office Collection Day 6: धुरंधर ने वर्किंग डे में मचाया तहलका, फिल्म की कमाई पहुंची 200 करोड़ के पार

Dhurandhar Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की मोटे बजट से बनाई गई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। फिल्म ने जो प्रदर्शन किया है। उसकी किसी को उम्मीदें नहीं थी। भारत में इसके कलेक्शन इतिहासिक स्तर पर आ रहे है। इतना ही नहीं फिल्म ने दुनिया भर में अपनी तगड़ी कमाई से रिकॉर्ड बना दिया है।

इसने काफी तेज रफ्तार से 200 करोड़ को पार कर दिया, आज छठे दिन भी धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कहर कम होते हुए नजर नहीं आ रहा है। आज दमदार ऑक्यूपेंशी से कमाई कर रही है चलिए जानते है Dhurandhar Day 6 Collection कितना रहा है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 6- की रिपोर्ट

रणवीर सिंह की फिल्म का जलबा इस बार खूब चल रहा है उनकी ‘रॉकी और प्रेम कहानी’ से पहले कई बड़े बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेके है। लेकिन इस बार उनकी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में सफल होते हुई नजर आ रही है। उनकी इस मूवी की जबरदस्त कामयाबी में अन्य लोगों का भी साथ है।

खास कर आदित्य धर जिन्होंने न केवल धुरंधर को निर्देशित किया बल्कि रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी भी उन्होंने ही लिखी है साथ ही उनके द्वारा की गई कास्टिंग, जिसमे रणवीर सिंह से ज्यादा दर्शकों का अक्षय खन्ना की एक्टिंग पसंद आ रही है।

कल फिल्म ने मचाया तहलका

ऐसे में सभी पहलू में धुरंधर को मिल रही वाहवाही के कारण इसने बीते दिनों में तगड़ी कमाई करके रिकॉर्ड बनाया है। पहले चार दिनों 100 तो वही 5 दिनों में 150 करोड़ के पार जाना जो दर्शाता है। धुरंधर को लेकर सिनेमा प्रेमियो की और से कितना प्यार मिल रहा है। जिसका जादू वर्किंग डेज की कमाई से लगा सकते है। जहां मंडे को 23.25 करोड़ किन्तु कल मंगलवार को 27 करोड़ की वर्किंग डेज में इतिहासिक कमाई करना किसी भी बड़ी फिल्म के लिए नॉन हॉलिडे पर आसान नहीं रहता।

धुरंधर ने छठे दिन कितनी कमाई की

जो आज भी छठे दिन इस तरह की धमाकेधार कमाई आसानी से कर रही है। दरअसल रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म का आज छठा दिन है। आज भी नॉन हॉलिडे है लेकिन कामकाज वाले दिन भी लोगों की भीड़ सिनेमाहॉल के बाहर नजर आ रही है। इसने छठे दिन 27 करोड़ कमाए जिससे सेकनिल्क के अनुसा धुरंधर की टोटल नेट कमाई 6 दिनों से 180.5 करोड़ रुपये की हो चुकी है।

दुनिया भर में किया 200 करोड़ को पार

रणवीर सिंह की ये मूवी कुछ दिनों में कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम ओवरसीज कलेक्शन को पीछे कर चुकी है। ऐसे में अब इसकी नजर 2025 में विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर है जिसमे छावा और सैयारा का सबसे पहले नाम आता है। हालांकि धुरंधर इनकी ओवरसीज कमाई से काफी पीछे है। लेकर रिलीज हुए महज 5 दिन ही हुए है। इन 5 दिनों में दुनिया भर से 200 करोड़ को पार जाना किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है।

  • धुरंधर की ओवरसीज कमाई: 42 करोड़
  • धुरंधर की वर्ल्डवाइड कमाई: 224.75 करोड़

Note:लेख में सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित धुरंधर मूवी के 6 दिनों के कलेक्शन बताए गए है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment