Dhurandhar Akshaye Khanna Fees: धुरंधर में अक्षय खन्ना की एक्टिंग लोग हुए कायल, जानिए एक्टर को कितनी फीस मिली है

Dhurandhar Akshaye Khanna Fees: हिन्दी सिनेमा में 28 साल पहले डेब्यू करने वाले अभिनेता की इस समय खूब चर्चा हो रही है। क्योकि फिल्म में उनके अभिनय ने दर्शकों पर ऐसा असर डाला है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर जमीनी स्तर तक उन्हें खूब वाहवाही मिल रही है। दरअसल हाल ही धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म को रिलीज किया गया है। जिसमे कई बड़े कलाकार है किन्तु फिल्म से सबसे ज्यादा प्रशंसा अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को मिली है। लेकिन क्या उन्हें सबसे ज्यादा फीस दी गई चलिए जानते उनकी फीस के बारें में…

Dhurandhar Akshaye Khanna Fees

1997 में हिमालय से फिल्म इंडस्ट्री से में कदम रखने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना इस समय सिनेमा प्रेमयों का खूब दिल जीत रहे है। ऐसा कारनामा वे लगातार कर रहे है पहले छावा में अपने काम से लोगों का दिल जीता था। तो वही अब धुरंधर में रहमान डकैत बनकर लोगों का दिल जीत रहे है। फिल्म में उनका अभिनय देखकर सभी दर्शकों की और से जबरदस्त रिस्पांस आया है। जिससे फिल्म रोजाना मोटी कमाई भी कर रही है।

धुरंधर में मिली अक्षय खन्ना को इतनी फीस

एक्टर ने जहां अपनी कमाल की एक्टिंग से बड़ी तादाद में लोगों को सिनेमाघरों की और आकर्षित किया है। लेकिन उन्हें ज्यादा फीस नहीं मिल पाई है। फिल्म में उनकी फीस रणवीर सिंह से काफी कम है। जहां रणवीर सिंह को धुरंधर में काम करने के लिए खबरों के अनुसार 30 से 35 करोड़ मिले है तो वही अक्षय खन्ना को रहमान डकैत का रोल निभाने के लिए महज अनुमानित 2.5 करोड़ रुपये मिले है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

धुरंधर में अपने अभिनय से अक्षय खन्ना ने छोड़ा सभी को पीछे

Dhurandhar Akshaye Khanna Fees: कितनी मिली है फीस (इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

अभिनेता लीड रोल से अलग हो गए है। लेकिन जिस तरह से वे अपने निगेटिव रोल से फिल्म को रोमांचक बनाते है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी करती है। धुरंधर में भले ही उनका लीड रोल नहीं नहीं किन्तु उन्होंने लीड भूमिका में नजर आए रणवीर सिंह से ज्यादा वाहवाही लूटी है। जिससे हर तरफ अक्षय खन्ना का क्रेज देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर धुरंधर में उनकी एंट्री वाला विडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन और माधवन भी नजर आए है लेकिन खन्ना की एक्टिंग को सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जा रहा है। कुछ लोग उनकी तुलना एनिमल के रोल अबरार से कर रहे है। जिसमे बॉबी देओल नजर आए थे।

ये भी पढ़े… De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 25: धुरंधर के सामने नहीं टिक पा रही ‘दे दे प्यार 2’ जानिए टोटल कमाई कितनी रही

फिल्म में चार दिनों में की छप्परफाड़ कमाई

  • पहला दिन: 28 करोड़
  • दूसरा दिन: 32 करोड़
  • तीसरा दिन: 43 करोड़
  • चौथा दिन: 23 करोड़
Sharing Is Caring:

Leave a Comment