Dhurandhar Movie Day 1 Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ने कमाल करके दिखा दिया है। जिसका किसी को अंदाजा नहीं था। ये फिल्म कुछ ऐसा ही प्रदर्शन कर चुकी है। जिससे फिल्म ने 2025 में बड़ा इतिहास बनाया दिया है। दरअसल कल धुरंधर ने उम्मीदें से अधिक बॉक्स ऑफिस पर पैसे छापे है। जिसके कारण ये जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में से बन चुकी है। चलिए जानते है पहले दिन धुरंधर ने कितने रिकॉर्ड तोड़े है।
Dhurandhar Movie Box Office Collection- फिल्म को मिली रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग
सिनेमाघरों में कल दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ जिसमे एक से बढ़कर एक बड़े कलाकर नजर आ रहे है। जहां लीड रोल की कमान रणवीर सिंह ने संभाली है। तो वही सहायक रोल में 4 बड़े एक्टर्स नजर आए है। जिनकी प्रेजेंस ने ही फिल्म को दर्शकों के लिए यादगार बना दिया है। दरअसल अक्षय खन्ना की उपस्थिती और अभिनय काफी प्रभावशाली है साथ ही। लीड एक्टर सिंह ने भी अपने अभिनय कौशल से जनता को काफी आकर्षित किया है। तो वही संजय दत्त, अर्जुन भी दमदार नजर आए है।
रही बात है एक्शन और कहानी की तो 3 घंटे और 14 मिनट की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लोगों को जकड़े रखा है। लंबी लेंथ होने के बावजूद भी इसने दर्शकों को जरा भी बोर नहीं किया है। ऐसा सिनेमाघरों में निकले सिनेमा प्रेमी बोल रहे है। यही कारण जहां सुबह के बाद शाम और नाइट के शो में इसने धमाकेधार प्रदर्शन किया है। जिससे इसने कांतारा चैप्टर1 के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है।
धुरंधर बनी 2025 की तीसरी बड़ी ओपनर (Dhurandhar Movie Day 1 Collection)
दरअसल रिलीज होते ही लग रहा था फिल्म 15 करोड़ के आसपास की कमाई करेंगी, किन्तु दर्शकों से मिले धांसू रिव्यू के कारण धुरंधर की शाम और रात की ऑक्यूपेंशी में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई, जिससे पहले दिन 27 करोड़ तक पहुंच गई। 2025 में हिन्दी फिल्मों को ध्यान में रखते हुए ये तीसरी बड़ी ओपनर फिल्म है। पहले नंबर पर छावा ओपनिंग डे की कमाई 31 करोड़, वॉर 2 दूसरे नंबर है कमाई 29 करोड़ ये सभी हिन्दी नेट कलेक्शन है।

धुरंधर ने बनाए ये रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की करियर धुरंधर पहले दिन सबसे अधिक बिजनेस करने वाली फिल्म मूवी बन चुकी है।
धुरंधर ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर छावा और वॉर 2 को छोड़कर 2025 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की है।
धुरंधर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के हिन्दी नेट कलेक्शन पहले दिन के 18.5 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है
रणवीर सिंह की टॉप 5 ओपनर फिल्में
बता दे कि, रणवीर सिंह की 2018 में रिलीज हुई पद्मावत पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म थी। एक्टर की टॉप 5 फिल्मों के हिन्दी नेट कलेक्शन निम्न प्रकार है
- 2018 की पद्मावत: 19 करोड़ पेड प्रीव्यू 5 करोड़ टोटल, 24 करोड़ रुपये
- 2018 की सिंबा: 20.72 करोड़ रुपये
- 2019 की गली बॉय: 19.4 करोड़ रुपये
- 2014 की गुंडे: 16.10 करोड़ रुपये
Note: ध्यान में लेख में सभी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सेकनिल्क के अनुसार बताई गई है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
