Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर (Dhurandhar) इतिहासिक कमाई कर रही जिसकी रिकॉर्ड तोड़ कमाई वीकेंड में ही नहीं बल्कि वर्किंग डेज में भी देखा जा रही है। ऐसे में इसकी अपार सफलता को देखते हुए इस फिल्म के सेकंड पार्ट के सामने अजय देवगन (Ajay Devgn) के कदम पीछे हट चुके है।
अजय देवगन डरे धुरंधर की इतिहासिक सफलता से
रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर रही धुरंधर जिसका कहर बॉक्स ऑफिस पर खूब देखने को मिल रहा है। फिल्म कामकाज वाले दिनों में मोटी कमाई करने से पीछे कर नहीं हट रही, फिल्म का क्रेज इतना ही कि, इसने महज 5 दिनों में ही हाल ही में रिलीज हुई दर्जनों फिल्मों की लाइफटाइम को पीछे कर दिया है।
इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन देखकर कह सकते है ये फिल्म सिनेमा प्रेमियों को कितना पसंद आई है। ऐसे में जब इसका सेकंड पार्ट अगले साल रिलीज होगा, तो ये तहलका मचा देगी, इसी को देखते हुए अजय देवगन ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) को पीछे कर दिया है।
अजय देवगन ने उठाया बड़ा कदम
दरअसल रणवीर सिंह की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस देखकर अजय ने अपने नेक्स्ट फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। ये फेसला उनका सही बतया जा रहा है। धमाल 4 की रिलीज डेट ईद 2026 थी। जिसे पहले ही अजय देवगन ने धमाल 4 के लिए बुक कर दिया था। किन्तु फिल्म इंडस्ट्री में अजय एक ऐसे एक्टर है।
जो जोश से नहीं बल्कि दिमाग से काम लेते है। उन्होंने जरा भी घमंड नहीं दिखाया, एक्टर का फैसला फिल्म इंडस्ट्री के हित में है। क्योकि धुरंधर फ्रेंचाइजी हिन्दी सिनेमा में एक नया बेंचमार्क स्थापित कर सकती है। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म के लिए साथ धमाल 4 को न लाना सही समझा, उनके इस फैसले की तारीफ भी हो रही है।
अब रणवीर सिंह और यश की होगी
धुरंधर के सामने धमाल 4 तो पीछे जा चुकी है। किन्तु टॉक्सिक पीछे हटने वाली फिल्मों में से नहीं है। ये कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म से टकराएगी है। इसे देखने के लिए भी हिन्दी ऑडीयंस बेकरार है। यश की टॉक्सिक और रणवीर की धुरंधर एक साथ रिलीज हो रही है। देखना होगा क्या ये टक्कर बॉक्स ऑफिस पर हो पाएगी या नहीं
अब कब होगी धमाल 4 रिलीज
ये फिल्म 2026 ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन कथित तौर पर इस फिल्म की रिलीज डेट भी आ चुकी है। अब थोड़ा और इंतेजार करना होगा, इसे मई 2026 में रिलीज करनी की प्लानिंग चल रही है। बता दे कि, इंदर कुमार के निर्देशन में बन रही इस फ्रेंचाइजी फिल्म में लंबी चोड़ी स्टार कास्ट है। अजय के साथ रितेश देशमुख, आर माधवन, संजय दत्त, अरशद वारसी जैसे अन्य बड़े सितारे नजर आएगे।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
