Ek Deewane Ki Deewaniyat Teaser Release Date: हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की आगामी फिल्म रोमांटिक ड्रामा होने वाली है। जिसके लिए फैंस एक्साइटेड है। ऐसे में अब ये एक्साइमेंट दुगुनी होने वाली है क्योकि एक्टर ने आज आधिकारिक तौर पर खुसखबरी दी है दरअसल ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ इसका टीजर कुछ घंटो बाद रिलीज किया जाने वाला है।
एक दीवाने की दीवानियत का टीज़र और रिलीज़ डेट घोषित
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने ‘सनम तेरी कसम’ फिल्म से दिल जीत लिया था। 2016 की ये मूवी यंग ऑडीयंस के दिलों पर राज करती है। जो एक बार फिर से इसने राज किया था। जब इसी साल इसे री रिलीज किया गया था। पुरानी फिल्म होने के बावजूद इसने सिनेमाघरों में दर्शकों से भर दिया था। इसकी कमाई रिकॉर्ड तोड़ रही थी। फिल्म में हर्षवर्धन की कमाल की एक्टिंग देखने को मिली थी। ऐसे में फिर से एक्टर लव रोमांटिक ड्रामा फिल्म से धमाल मचाने वाले है। जिनकी काफी दिन पहले फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की घोषणा हुई थी।
तब से फैंस इसके लिए बेकरार है। अब इस फिल्म का ऑफिसियल पोस्टर रिलीज के साथ नई रिलीज डेट और टीजर की घोषणा हो चुकी है चलिए जानते है।
कब रिलीज हो रहा टीजर (Ek Deewane Ki Deewaniyat Teaser)
एक्टर और निर्माता की तरफ से Ek Deewane Ki Deewaniyat को लेकर आधिकारिक घोषणा हुई है। फैंस को कल 22 अगस्त को रोमांटिक फिल्म की झलक देखने को मिलने वाली है। जी हा कल ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का टीजर जारी किया जा रहा है। ये खबर हर्षवर्धन के फैंस के लिए किसी खुसी से कम नहीं है।
कब होगी फिल्म रिलीज
निर्माता ने अपनी फिल्म के लिए जबरदस्त रिलीज डेट चुनी है। जो दिवाली है। पहले इस मूवी की अधिकारिक रिलीज डेट 2 अक्टूबर बताई गई थी। किन्तु अब इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दिवाली पर 21 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। हालांकि अन्य फिल्में भी मौजूद होगी। किन्तु ‘एक दिवाना की दीवानियत’ फिल्म के लिए ऑडीयंस काफी एक्साइटेड है। ऐसे में पसंद आ गई तो, दिवाली पर तगड़ी कमाई कर सकती है।
सोनम बाजवा के साथ करेगे रोमांस
ये दर्द भरी कहानी होने वाली है। जिसमे हर्षवर्धन राणे की प्रेमिका का रोल में सोनम बाजवा नजर आएगी। संघर्ष भरी इस प्रेम कहानी को मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित किया गया है। फ़िहलाल कल देखते है ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म का टीजर कैसा रहने वाला है। क्या यंग ऑडीयंस को प्रभावित कर पाएगा।
ये भी पढ़े…
- Sunny Deol के हाथ लगी नई फिल्म, उनके साथ Nitanshi Goel को किया गया कास्ट
- रिलीज से पहले कानूनी विवादों में उलझी Jolly LLB 3, अक्षय कुमार-अरशद वारसी पेश होगे कोर्ट में
- War 2 Box Office Collection Day 8: वॉर 2 ने 200 करोड़ के आंकड़े को पार करके रचा इतिहास

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
